पाठ - 15 : हमारा प र्यावरण प्रश्न – 1 1. पोषी स्तर क्या ह ै ? एक आहार श्रृंखला का उदाहरण दीजिए तथा इसमें विभिन्न पोषी स्तर बनाइए। उ . किसी खाद्य श्रृंखला के विभिन्न चरणों या स्तरों को पोषी स्तर कहते हैं। खाद्य श्रृंखला का उदाहरण :- घास -> हिरन -> शेर इस खाद्य श्रृंखला में विभिन्न पोषी स्तर निम्नलिखित हैं :- 1) प्रथम पोषी स्तर घास है यह उत्पादक है। 2) द्वितीय पोषी स्तर हिरन है यह प्रथम उपभोक्ता है इसे शाकाहारी भी कहते हैं। 3) तृतीय पोषी स्तर शेर है यह उच्च मांसाहारी है। 2. पारितंत्र में अपमार्जकों की क्या भूमिका है ? उ . पारितंत्र में अपमार्जक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये मृत शरीरों का अपने भोजन के लिए उपयोग करते हैं। वे जटिल कार्बन पदार्थों को सरल पदार्थों में बदल देते हैं। पेड़ पौधों के सड़े गले भाग , गाय भैस के गोबर