Posts

Showing posts with the label Jcert Class 7

Jcert Class 7 पर्यावरण और हम Chapter 1: हमारा पर्यावरण Solutions

अध्याय – 1 : हमारा पर्यावरण 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर ........... कहलाती है। उ. वायुमंडल (ii) स्थल, जल एवं वायु की पारस्परिक क्रिया से ................. बनता है। उ. जैवमंडल (iii) हमारे आस-पास का क्षेत्र ................ कहलाता है। उ. पर्यावरण (iv) वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाली गैस ...........है। उ. नाइट्रोजन 2. सही उत्तर को चिन्हित करके लिखिए। (i) इनमें से कौन प्राकृतिक पारितंत्र नहीं है?       (क) मरुस्थल       (ख) बगीचा       (ग) पहाड़       (घ) पठार उ. (ख) बगीचा (ii) इनमें से कौन जैव तत्व नहीं हैं?       (क) जल       (ख) पौधे       (ग) प्राणी       (घ) मछली उ. (क) जल (iii) इनमें से कौन अजैव तत्व नहीं हैं?       (क) पहाड       (ख) मिट्टी       (ग) पेड़-पौधे     ...

Jcert Class 7 हमारी विरासत Chapter 6: शहर, व्यापार और शिल्प Solutions

अध्याय – 6 : शहर, व्यापार और शिल्प 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (क) .................... विजयनगर की राजधानी थी। उ.   हम्पी (ख) राजराजेश्वर मंदिर का वास्तुकार ...................... था। उ.   कुंजरमल्लन राजराज पेरूथच्चन (ग) .................. गुजरात का प्रमुख बंदरगाह था। उ.   सूरत (घ) अजमेर में ................... का मजार है। उ.   सुप्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन (ङ) भारत एवं चीन के साथ व्यापार .................. मार्ग के द्वारा होता था। उ.   रेशम 2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही और कौन सा कथन गलत है : (क) तंजावूर मुगलों की राजधानी था। उ.   गलत (ख) कृष्णदेव राय हम्पी का शासक था। उ.   सही (ग) मुगल शासक अकबर ने गोलकुंडा पर अधिकार जमा लिया। उ.   गलत (घ) आंध्र तट का सबसे महत्वपूर्ण पतन सूरत है। उ.   गलत 4. हम्पी क्यों प्रसिद्ध था? उ. हम्पी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों के द्वारा विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई. में की गई थी। कृष्णदेव राय क...

Jcert Class 7 हमारी विरासत Chapter 5: शासक और इमारतें Solutions

अध्याय - 5 : शासक और इमारतें 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (क) लिंगराज मंदिर ................ में स्थित है। उ. ओडिशा (ख) सूर्य मंदिर का निर्माण ................... ने करवाया था। उ.   नरसिंह देव प्रथम (ग) कुतुबमीनार का निर्माण ....... की याद में कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था। उ.   चिश्ती सूफी संत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी (घ) सल्तनत काल की पहली मस्जिद ................ थी। उ.   कुव्वत-उल-इस्लाम (ङ) अलाई दरवाजा का निर्माण ................ ने करवाया था। उ.   अलाउद्दीन खिलजी (च) हुमायूँ के मकबरे का निर्माण ................. ने करवाया था। उ.   हमीदा बानो बेगम (छ) ताजमहल का स्थापत्यकार ............... था। उ.   उस्ताद अहमद लाहौरी 2. धार्मिक इमारत एवं धर्मनिरपेक्ष इमारत से आप क्या समझते हैं? उ. धार्मिक इमारत - धार्मिक इमारतों में मंदिर, मस्जिद, मकबरा इत्यादि आता है। इन्हें धार्मिक इमारत इस वजह से कहते हैं, क्योंकि इनका संबंध किसी-न-किसी धर्म से होता है। धर्मनिरपेक्ष इमारत - धर्मनिरपेक्ष इमारतों में किले, म...

Jcert Class 7 हमारी विरासत Chapter 4: मुगल साम्राज्य Solutions

अध्याय - 4 : मुगल साम्राज्य 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (क) मुगल वंश का संस्थापक .......... था। उ. बाबर (ख) आगरा में ताजमहल और दिल्ली का लाल किला ............... ने बनवाया। उ. शाहजहाँ (ग) सासाराम का मकबरा .................. ने बनवाया। उ. शेरशाह सूरी (घ) दीन-ए-इलाही का प्रवर्तक .................. था। उ. अकबर (ङ) राजकुमार सलीम बाद में ..................... कहलाया।। उ. जहाँगीर (च) मुगल शासक ................ की मृत्यु पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरने से हुई। उ. हुमायूँ 2. सही मिलान कीजिए: शासक संबंध (क) शाहजहाँ सासाराम (ख) नयायाधीश ताजमहल (ग) अकबर मुबइयान (घ) हुमायूँ काजी (ङ) शेरशाह दीन-ए-इलाही (च) बाबर आगरा दिल्ली उ. शासक संबंध (क) शाहजहाँ - ताजमहल (ख) नयायाधीश - काजी (ग) अकबर - दीन-ए-इलाही (घ) हुमायूँ - दिल्ली (ङ) शेरशाह - सासाराम (च) बाबर - मुबइयान 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए । (क) मुगल शब्द का क्या अर्थ है? उ. मुगल शब्द लैटिन भाषा के शब्द Mong से ...

Jcert Class 7 हमारी विरासत Chapter 3: दिल्ली के सुल्तान Solutions

अध्याय – 3 : दिल्ली के सुल्तान 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (क) दिल्ली सल्तनत के अंतर्गत ......... वंशों ने .......... वर्षों तक शासन किया। उ. पाँच, 320 (ख) दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासिका ............ थी। उ. रजिया सुल्तान (ग) अलाउद्दीन खिलजी के दक्षिण विजय का श्रेय ................ को जाता है। उ. मलिक काफूर (घ) घोड़े दागने की प्रथा ............. ने शुरू किया। उ. अलाउद्दीन खिलजी (ङ) आगरा शहर की स्थापना .............. ने की थी। उ. सिकंदर लोदी 2. निम्नलिखित शासकों का उसके वंश के साथ मिलान कीजिए: शासक राजवंश (क) बलबन (i) खिलजी (ख) अलाउद्दीन (ii) ममलूक (ग) खिज्र खाँ (iii) लोदी (घ) इब्राहिम (iv) तुगलक (ङ) मुहम्मद बिन (v) सैय्यद (vi) मुगल उ. शासक राजवंश (क) बलबन - (ii) ममलूक (ख) अलाउद्दीन - (i) खिलजी (ग) खिज्र खाँ - (v) सैय्यद (घ) इब्राहिम - (iii) लोदी (ङ) मुहम्मद बिन - (iv) तुगलक 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए। (क) दिल्ली को राजधानी बनाने वा...

Jcert Class 7 हमारी विरासत Chapter 2: नये राजा और राज्य Solutions

अध्याय – 2 : नये राजा और राज्य 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (क) राष्ट्रकूट वंश का संस्थापक ........... था। उ. दंतीदुर्ग (ख) पालवंश ........... धर्म के अनुयायी थे। उ. बौद्ध (ग) चोल वंश का संस्थापक ............ था। उ. विजयालय (घ) राजा महेन्द्रपाल के शिलालेख झारखंड के ............. जिले से प्राप्त हुई हैं। उ. चतरा (ङ) चोलकाल में मंदिरों का निर्माण ............ शैली में किया गया था। उ. द्रविड़ 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (क) कौन-कौन से राजवंश त्रिपक्षीय संघर्ष में शामिल थे। उ. राष्ट्रकूट, पाल और गुर्जर-प्रतिहार त्रिपक्षीय संघर्ष में शामिल थे। (ख) विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने और क्यों की? उ. विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना धर्मपाल ने की थी और यह बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केन्द्र था। (ग) राष्ट्रकूट कैसे शक्तिशाली बनें? उ. राष्ट्रकूट चालुक्यों के सामन्त थे, परंतु उनकी कमजोरी का लाभ उठाकर उन्होंने अपनी स्वतंत्र सत्ता स्थापित कर ली। दंतीदुर्ग ने राष्ट्रकूट वंश की स्थापना की। उसने मान्यखेत को अपनी राजधान बनायी। उसने महाराजाधिराज...

Jcert Class 7 हमारी विरासत Chapter 1: मध्यकाल में भारत Solutions

अध्याय – 1 : मध्यकाल में भारत 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (क) अल इद्रीसी एक .......... था। उ. अरब भूगोलवेत्ता (ख) भारत का मध्यकालीन इतिहास ........ वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों का अध्ययन है। उ. लगभग एक हजार (ग) नक्सा या मानचित्र बनाने वाला व्यक्ति ......... कहलाता है। उ. मानचित्रकार (घ) अरबों के सिंध विजय की जानकारी ............. नामक पुस्तक से मिलती है। उ. चचनामा (ङ) इतिहास की जानकारी के लिए किसी क्षेत्र विशेष के .......... को जानना जरूरी है। उ. भौगोलिक परिस्थितियों 2. सही मिलान कीजिए पुस्तक का नाम लेखक का नाम (क) तहकीक-ए-हिंद अमीर खुसरो (ख) तबकात-ए-नासिरी अलबेरुनी (ग) ताज-उल-मासिर मिन्हाज-उस-सिराज (घ) मसनवी हसन निजामी उ. पुस्तक का नाम लेखक का नाम (क) तहकीक-ए-हिंद        -        अलबेरुनी (ख) तबकात-ए-नासिरी - मिन्हाज-उस-सिराज (ग) ताज-उल-मासिर - हसन निजामी (घ) मसनवी - अमीर खुसरो 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें। (क) जियाउद्दीन बरनी कौन था? उ. जि...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 18 तोते की शिक्षा Solutions

पाठ 18 : तोते की शिक्षा पाठ से आगे 1. राजा ने तोते को शिक्षा देना क्यों आवश्यक समझा? उ. राजा ने तोते को शिक्षा देना इसलिए आवश्यक समझा क्योंकि वह तोता बड़ा मूर्ख था। यह गाता तो था, पर शास्त्र नहीं पढ़ता था। उछलता-फुदकता और उड़ता था, पर यह नहीं जानता था कि कायदा-कानून किसे कहते हैं। 2. तोते को शिक्षा देने का काम किसको दिया गया और उसकी शिक्षा के लिए क्या-क्या व्यवस्था की गई? उ. तोते को शिक्षा देने का काम राजा के भानजे को दिया गया और उसकी शिक्षा के लिए बढ़िया-सा सोने के पिंजरे की व्यवस्था की गई। 3. तोते को शिक्षित करने की योजना से किन-किन लोगों ने लाभ उठाया और कैसे? उ. तोते को शिक्षित करने की योजना से पोथी लिखने वालों, नकलवीसों और मरम्मत करने वालों ने लाभ उठाया। पोथी लिखने वाले पोथी लिख-लिखकर, नकलवीस पोथियों की नकल करके और मरम्मत करने वाले पिंजरे की देखभाल करके लाभ कमाते रहे। 4. "पिंजरे की तो उन्नति हो रही है, पर तोते की खोज-खबर लेनेवाला कोई नहीं है।" ऐसा क्यों कहा गया है? उ. ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि लोग तोते को न...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 17 वरदान का फेर Solutions

पाठ 17 : वरदान का फेर 1. महात्मा बुद्धदेव और महात्मा बुद्‌छूदेव में क्या अंतर बताया गया है? उ. महात्मा बुद्धदेव और महात्मा बुद्‌छूदेव में निम्नलिखित अंतर बताया गया हैः - महात्मा बुद्धदेव का जन्म महात्मा बुद्‌छूदेव के जन्म के बाद हुआ था, जबकि महात्मा बुद्‌छूदेव का जन्म पहले हुआ। - महात्मा बुद्धदेव का जन्म कपिलवस्तु में हुआ था, जबकि महात्मा बुद्‌छूदेव का जन्म कपालवस्तु में हुआ। - महात्मा बुद्धदेव का पहला नाम सिद्धार्थ था, जबकि महात्मा बुद्‌छूदेव का पहला नाम कुष्मांडसेन था। 2. माता-पिता की मृत्यु के बाद कुष्मांडसेन के दिन किस प्रकार बीतने लगे? उ. माता-पिता की मृत्यु के बाद कुष्मांडसेन के दिन पागलों की तरह बीतने लगे। उन्होंने अपने आपको बिल्कुल भगवान के भरोसे छोड़ दिया और दर-ब-दर घूमने लगे। किसी ने कुछ दे दिया तो खा लेते और नहीं तो चुपके से सो जाते। 3. बुद्‌छूदेव को कब अनुभव हुआ कि वे महात्मा बन गए हैं? उ. जब बनिये ने बुद्‌छूदेव को महात्मा जी कहा और बताया कि दुनिया में हर कोई उनको महात्मा जी कहता है, तब उन्हें अनुभव हुआ कि व...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 16 तुम कल्पना करो Solutions

पाठ 16 : तुम कल्पना करो पाठ से 1. कविता में 'नवीन कल्पना करो' से क्या तात्पर्य है? उ. कविता में कवि नये निर्माण की कल्पना की बात करता है। वह देशवासियों को कहता है कि हम भारत के अतीत को भूले नहीं, किन्तु भारत के भविष्य के लिए नयी-नयी कल्पना करते रहे। तभी हमारा देश महान बनेगा। 2. इस कविता में क्या-क्या करने को कहा गया है? उ. राष्ट्र निर्माण हेतु नई कल्पना करने को, गुलामी की बेड़ी तोड़ने का उपाय सोचने को, दासता से मुक्ति हेतु उपाय सोचने को ये सब बातें सोचने एवं कल्पना करने के लिए कवि इस कविता के माध्यम से देशवासियों को प्रोत्साहित करता है। 3. कविता में ऐसा क्यों कहा गया है कि समाज की तमाम नीतियों और मनुष्य की अतीत रीतियाँ घिस गई हैं? उ. हम सदा अपने अतीत पर घमंड करते रहे हैं। परन्तु कवि का मानना है कि पुरातन बातें अब घिस गई हैं। नया भारत गुलाम है। इसलिए अपने को सबल राष्ट्र के रूप में साबित करने के लिए उन पुरानी बातों, नीतियों एवं अतीत को भूलाकर हमें नई कल्पना करनी चाहिए। 4. "जंजीर टूटती कभी न अश्रुधार से, दुख-दर्द भागते नह...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 15 आया बदलाव Solutions

पाठ 15 : आया बदलाव 1. 'मैं अपने अंदर कई तरह के बदलाव महसूस कर रही थी।' लेखिका यहाँ किस तरह के बदलाव की बात कर रही है? उ. लेखिका यहाँ अपने अंतर्मन के बदलाव की बात कर रही है। जैसे आत्म निर्भरता, अपने को पहचानने की शक्ति, मुश्किल से लड़ने की ताकत, प्रकृति से निकटता एवं प्रेम करना जो पहले नहीं था। 2. 'इस कैंप ने मुझे खुद को पहचानने का मौका दिया, मुझे खुद से मिलवाया।' लेखिका ने ऐसा क्यों कहा? उ. लेखिका ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि अब वह पूरी तरह आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास से भरपूर, जिंदादिल, प्रकृति प्रेमी बन गयी थी। 3. जीवन के प्रति लेखिका की सोच में क्या परिवर्तन आया? उ. लेखिका की सोच में गजब का परिवर्तन आया। लेखिका अपने अंदर सकारात्मक बदलाव को महसूस करने लगी। अब वह जिंदगी को पूरी गहराई से जीने लगी। वह अपने आप को 100 प्रतिशत जानने लगी क्योंकि उसे अपना लक्ष्य साफ, एकदम स्पष्ट नजर आने लगा। 4. कैंप जाने के पहले लेखिका किस प्रकार के डर से घिरी रहती थी? उ. कैंप जाने के पहले लेखिका हमेशा डरी-डरी सहमी रहती थी। उसे परिवार का डर, अ...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 14 मुक्ति Solutions

पाठ 14 : मुक्ति 1. यह कैसे पता चलता है कि चिड़िया के गृह प्रवेश का मौसम शुरू हो चुका है? उ. लगभग अक्टूबर-नवम्बर में यह सिलसिला शुरू हो जाता है। वह कुछ फुसफुसा कर तेजी के साथ अंदर-बाहर आती जाती रहती है और फिर अपनी चुनिंदा जगहों पर बैठ जाती है और साथ में लाया हुआ सामान उन जगहों पर रख देती है और तब सारा घर चीं... चीं... चीं के शोर से डुब जाता है। तभी पता चलता है कि चिड़िया के गृह प्रवेश का मौसम शुरू हो चुका है। 2. चिड़िया के गृह प्रवेश पर शुरुआत में घरवालों की क्या प्रतिक्रिया हुई और बाद में उसमें क्या बदलाव आया? उ. चिड़िया के गृह प्रवेश पर शुरूआत में घरवाले उस अजनबी मेहमान को घर से बाहर धकेलने की कोशिश करते हैं। घर के बड़े उसे डराते हैं और घर की औरतें बार-बार उसका सामान उठाकर खिड़की से बाहर फेंक देती हैं। अंततः उसके जिद के आगे हार जाती है और उसको अपना दोस्त बनाकर अपने घर में रख लेती है। 3. लेखक के घर में घोंसला बनाने के लिए चिड़िया ने क्या-क्या प्रयत्न किए? उ. लेखक के घर में घोंसला बनाने के लिए चिड़िया ने सबसे पहले खिड़की से प्रवेश कर चीं-ची कर ...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 13 बीज Solutions

पाठ - 13 : बीज 1. पाठ के अनुसार बीज में क्या-क्या है? उ. पाठ के अनुसार बीज में छिपे जड़, तना, डाल, पत्ती, फल और फूल हैं। 2. हम जब कोई बीज मिट्टी में डालते हैं तो उसका क्या परिणाम होता है? उ. हम जब कोई बीज मिट्टी में डालते हैं तो वह सुषुप्तावस्था से जागकर अंकुर के रूप में फूट पड़ता है वही अंकुर बाद में विशाल वृक्ष के रूप में परिणत हो जाता है। 3. कवि ने बीज के लिए उसका प्रकाश उसके भीतर क्यों कहा है? उ. कवि ने बीज के लिए उसका प्रकाश उसके भीतर इसलिए कहा है कि प्रकाश के बल पर ही पृथ्वी के ऊपर अंकुर के रूप में फूटकर पौधे के होता है। वह प्रकाश उसकी जीवन-शक्ति है जो किसी बीज के अंदर छिपी होती है और जल, वायु, मिट्टी और सूर्य के प्रकाश के बल पर संसार में प्रकट होती है। 4. आशय स्पष्ट कीजिए:-      'बंदी उसमें जीवन-अंकुर      जो तोड़ निखिल जग के बंधन-      पाने को है निज सत्व, मुक्ति !      चिर निद्रा से जग, बन चेतन !' उ. प्रस्तुत पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि बीज में पौधे का अंकुर...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 12 फिर-फिर उठती माटी की लौ Solutions

पाठ 12: फिर-फिर उठती है माटी की लौ 1. कुंभकारों की नई पीढ़ियां कुंभकारी के पेशे को क्यों नहीं अपनाना चाहती? उ. कुंभकारों की नई पीढ़ियों कुंभकारी के पेशे को इसलिए नहीं अपनाना चाहती क्योंकि इसमें मुनाफा कम और मेहनत ज्यादा है। 2. "माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रौंदे मोय।      एक दिन ऐसा आएगा, मैं रौदूँगी तोय।।"      उपर्युक्त पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए। उ. उपर्युक्त पंक्तियों का आशय है कि माटी कुम्हार से कहती है कि तुम मुझे क्या रौंदते हो, एक दिन ऐसा आएगा जब तुम्हारा विनाश हो जाएगा और तुम भी माटी में मिल जाओगे तब मैं तुम्हें रौंदूँगी। 3. कुंभकार ने माटी के साथ कैसा संबंध जोडना चाहा है? उ. कुंभकार ने माटी के साथ गहरा लगाव और प्रेम का संबंध जोड़ना चाहा है। 4. मि‌ट्टी के बरतनों की कीमतें बहुत ज्यादा क्यों नहीं पाई? उ . मिट्टी के बरतनों की कीमतें बहुत ज्यादा इसलिए नहीं बढ़ पाई, क्योंकि हम सबके मन में रहता है कि क्या हुआ, यह माटी ही तो है, और माटी तो सभी जगहों पर आसानी से मिल जाता है। 5. लेखक ने माटी से नई-नई वस्तुओं के बनन...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 11 एक पाती बच्चों के नाम Solutions

पाठ - 11 : एक पाती बच्चों के नाम 1. चाचा नेहरू ने यह पत्र कब और किसे लिखा है? उ. चाचा नेहरू ने यह पत्र नवम्बर 1958 ई. में बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा है। 2. बच्चों से मिलकर चाचा नेहरू क्या-क्या बातें करना चाहते थे? उ. बच्चों से मिलकर चाचा नेहरू इस सुन्दर संसार की बातें करना चाहते हैं, जिसमें फूलों, पेड़-पौधों, चिड़ियों, जानवरों, आसमान के तारों, पर्वत–पहाड़ों, झरनों, हिमनदों और उन सब आश्चर्यजनक चीजों की बातें हों, जिन्होंने हमें चारों ओर से घेर रखा है। 3. इस पत्र के माध्यम से चाचा नेहरू ने बच्चों को क्या-क्या करने को कहा है? उ. इस पत्र के माध्यम से चाचा नेहरू ने बच्चों को प्रकृति के सौंदर्य का आनन्द लेने एवं अपने अंदर मित्रता का भाव हमेशा बनाए रखने की सलाह दी है ताकि बच्चे इस संसार और अपने देश को महसूस कर सकें। 4. बताइए इस पत्र की कौन-सी बात आपको सबसे अच्छी लगी? उ. इस पत्र की सबसे अच्छी बात मुझे मित्रतापूर्ण ढंग से मिलकर मित्र बनाने की लगी। 5. दुनिया के बच्चों के बारे में नेहरू जी के विचार को लिखिए । उ. दुनिया के बच्चों के बारे में नेहरू जी ने यह स्पष्...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 10 पद Solutions

पाठ - 10 : पद 1. मीराबाई अपने नयनों में किसे बसाना चाहती हैं? उ. मीराबाई अपनी नयनों में अपने आराध्य श्रीकृष्ण की छवि को बसाना चाहती हैं। 2. "मैया मोहि दाऊ बहुत खिझायौ'' यह बात किसने कही और किससे? उ. यह बात श्रीकृष्ण ने यशोदा मैया से कही। 3. बलराम कृष्ण को चिढ़ाने के लिए क्या कहते हैं? उ. बलराम कृष्ण को चिढ़ाने के लिए वह कृष्ण से कहता है कि यशोदा ने उसे जन्म नहीं दिया है। इसे मोल लिया है। 4. मीराबाई ने किन शब्दों में नंदलाल के सलोने रूप का वर्णन किया है? उ. कृष्ण के उस रूप का वर्णन मीरा ने किया है जो जग जाहिर है। कृष्ण के पीले वस्त्र, मोर का मुकुट और गले में वैजयंती माला बहुत सुंदर लगती है। कृष्ण जब वृंदावन में इस रूप में गाय चराते हैं तो उनका रूप मोहने वाला होता है। 5. श्रीकृष्ण द्वारा बलराम की शिकायत करने पर यशोदा ने श्रीकृष्ण को कैसे समझाया? उ. श्रीकृष्ण द्वारा बलराम की शिकायत करने पर यशोदा कृष्ण से कहती है कि बलराम जन्म से ही चुगलखोर है। मैं गोमाता की सौगंध खाकर कहती हूँ कि मैं ही तुम्हारी माता हूँ और तू ही मेरा पुत्र है। 6. न...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 9 छुट्टी का दिन Solutions

पाठ - 9 : छुट्टी का दिन 1. भोलू के मन में रविवार को छुट्टी मनाने की बात कैसे आई? उ. भोलू का दूसरे बच्चों को रविवार की छुट्टी मनाते देख और अपने दोस्तों को साथ में घुमते देख उसके मन में यह लालसा आई कि वो भी रविवार की छुट्टी में अपने दोस्तों के साथ घुमें। 2. “क्या छुट्टी-छुट्टी की रट लगाई है। अरे हम ठहरे मजदूर। रोज मेहनत करते हैं। तभी रोटी मिलती है"- श्यामू ने ऐसा क्यों कहा? उ. “क्या छुट्टी-छुट्टी की रट लगाई है। अरे हम ठहरे मजदूर। रोज मेहनत करते हैं। तभी रोटी मिलती है"- श्यामू ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि भोलू रविवार को अपने पापा के साथ नहीं जाना चाहता था। वह अपने दोस्तों के साथ रविवार की छुट्टी मनाना चाहता था जिस कारण श्यामू ने गुस्से में ऐसा कहा। 3. "मैं नहीं जाता आज। मैं तो खेलूँगा दूसरे बच्चों की तरह। मैं आज कोई काम नहीं करूँगा। इतवार का मतलब पढ़ाई की छुट्टी। काम की छुट्टी। हाँ, कल दुना काम कर दूँगा।' – किसने कहा और क्यों? उ. "मैं नहीं जाता आज। मैं तो खेलूँगा दूसरे बच्चों की तरह। मैं आज कोई काम नहीं करूँगा। इतवार का मतलब पढ़ाई की छुट्टी। काम की छु...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 7 कलम या कि तलवार Solutions

पाठ - 7 : कलम या कि तलवार 1. पाठ को ध्यान में रखते हुए बताइए कि आप कलम या तलवार किसे चुनना चाहेंगे? कारण सहित उत्तर दीजिए। उ. कलम तथा तलवार दोनों की अपनी-अपनी विशेषताएँ हैं, लेकिन कलम की उपयोगिता तलवार से अधिक है क्योंकि तलवार तन की शक्ति का प्रतीक है, जबकि कलम की शक्ति मनुष्य के मन-मस्तिष्क को कांतिकारी विचारों से भर देती है। 2. कविता में कलम को महत्वपुर्ण बताने के पक्ष में क्या-क्या तर्क दिए गए हैं? उ. कविता में कलम को महत्वपूर्ण बताते हुए कवि कहते हैं कि कलम भाव जगाती है, कलम इतिहास लिखती है और कलम क्रांतिकारी विचारों को जन्म देती है। 3. कविता में 'कलम और तलवार' शब्द का क्या आशय है? उ. कविता में 'कलम' का अर्थ सकारात्मक विचारों से है और 'तलवार' का अर्थ तन की शक्ति से है। 4. 'विचारों के जलते अंगारे' का क्या भाव है? उ. 'विचारों के जलते अंगारे' का भाव है, मन में क्रांतिकारी विचारों का जन्म होना जो हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए आवश्यक है। 5. अक्षर की तुलना चिंगारी से क्यों की गई है? उ. वीरता से भरी कविताओं में ऐसे-ऐसे अ...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 6 जीवन रक्षक वृक्ष Solutions

अध्याय - 6 : जीवन रक्षक वृक्ष 1. वर्ग में शिक्षक ने कौन-सी महत्वपूर्ण बात कही? उ. वर्ग में शिक्षक ने महत्वपूर्ण बात बताई कि जहाँ समस्याएँ होती हैं, वहीं आस-पास उन समस्याओं का समाधान भी होता है। 2. दवा के रूप में पेड़-पौधों के किन-किन अंगों का प्रयोग किया जाता है? उ. दवा के रूप में पेड़-पौधों के जड़, छाल, पत्ते, फूल, फल या बीजों का प्रयोग कई बीमारियों को दूर करने में किया जाता है। 3. पहले चिकित्सा के लिए कौन-सी पद्धति अधिक प्रचलित थी? उ. पहले चिकित्सा के लिए 'आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति' अधिक प्रचलित थी। 4. 'रोग निरोधक क्षमता' से हमारा क्या अभिप्राय है? उ. 'रोग निरोधक क्षमता' से हमारा अभिप्राय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता से है, जो शरीर को जीवाणुओं और वायरल संक्रमण से दूर रखने में मदद करती है। 5. सहजन (मुनगा) से हमें कौन-कौन से पोषक तत्व प्राप्त होते हैं? उ. सहजन (मुनगा) की फली, हरी और सूखी पत्तियों से हमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी-कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में प्राप्त ...

Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 5 पोठी Solutions

अध्याय - 5 : पोठी 1. बुधन क्यों खुश था? उसे नींद क्यों नहीं आ रही थी? उ. रात को अच्छी बारिश हुई थी। बुधन को खुशी थी कि गाँव के दोहर से निकले नाले में पानी भर जाएगा। ऐसे में नदी की मछलियाँ खेतों की ओर आएँगी। सुबह वह जल्दी उठकर कुमनी और झोरी लेकर निकल पड़ेगा। धूप निकलते ही मछलियाँ उछलती-कूदती बहाव की विपरीत दिशा में तैरने लगती हैं। उस समय झोरी में उन्हें फँसाना आसान रहता है। यही सोच-सोचकर उसे नींद नहीं आ रही थी। 2. बुधन का आदर्श उसका बड़ा भाई क्यों था? उ. बुधन के बड़े भाई का नाम मंगल था। उसके रहते उसे किसी तरह की चिंता नहीं होती थी। जो भी करना होता, मंगल दादा ही करते थे। जब जरूरत होती, तब वह बुधन को आवाज देते थे। उसके बाबा उसके जन्म लेने के दो साल बाद ही टाइफायड़ का शिकार हो गए थे। इसके बाद मंगल दादा ही उसके लिए एक आदर्श के रूप में उसके सामने थे। 3. अब लोग खेती-बारी क्यों नहीं करना चाहते हैं? लिखिए। उ. समय के साथ सबकुछ बदल रहा है। अब पहले की तरह बारिश भी नहीं होती। समय पर पानी बरसा, तो बीच में सूखा पड़ जाता। लोग जितनी मेहनत करते हैं, उसका आधा भी खेतों से नहीं निक...