Jcert Class 7 पर्यावरण और हम Chapter 1: हमारा पर्यावरण Solutions

अध्याय – 1 : हमारा पर्यावरण

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर ........... कहलाती है।
उ. वायुमंडल

(ii) स्थल, जल एवं वायु की पारस्परिक क्रिया से ................. बनता है।
उ. जैवमंडल

(iii) हमारे आस-पास का क्षेत्र ................ कहलाता है।
उ. पर्यावरण

(iv) वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाली गैस ...........है।
उ. नाइट्रोजन

2. सही उत्तर को चिन्हित करके लिखिए।

(i) इनमें से कौन प्राकृतिक पारितंत्र नहीं है?
      (क) मरुस्थल
      (ख) बगीचा
      (ग) पहाड़
      (घ) पठार
उ. (ख) बगीचा

(ii) इनमें से कौन जैव तत्व नहीं हैं?
      (क) जल
      (ख) पौधे
      (ग) प्राणी
      (घ) मछली
उ. (क) जल

(iii) इनमें से कौन अजैव तत्व नहीं हैं?
      (क) पहाड
      (ख) मिट्टी
      (ग) पेड़-पौधे
      (घ) पुस्तक
उ. (ग) पेड़-पौधे

(iv) इनमें से कौन प्राकृतिक पारितंत्र का उदाहरण है?
      (क) स्कूल
      (ख) बगीचा
      (ग) महासागर
      (घ) पुस्तकालय
उ. (ग) महासागर

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।

(i) पारितंत्र क्या है?
उ. पारितंत्र या पारिस्थिक तंत्र एक प्राकृतिक इकाई है, जिसमें एक क्षेत्र विशेष के सभी जीवधारी अर्थात् पेड़-पौधे, जीव-जंतु एवं सूक्ष्म जीव शामिल होते हैं। ये जीवधारी अपने अजैव पर्यावरण के साथ अंतर्किया करके एक संपूर्ण पर्यावरण इकाई बनाते हैं।

(ii) जैवमंडल क्या है?
उ. पृथ्वी का वह संकीर्ण क्षेत्र, जहाँ वायुमंडल, जलमंडल, स्थलमंडल तीनों मिलते हैं तथा जीवन को संभव बनाते हैं, जैवमंडल कहलाते हैं।

(iii) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं?
उ. पर्यावरण के प्रमुख घटक निम्नलिखित हैं:
      1. प्राकृतिक पर्यावरण
      2. मानव निर्मित पर्यावरण
      3. मानव

(iv) स्थलमंडल क्या है?
उ. स्थलमंडल वह क्षेत्र है, जो हमें वन, कृषि एवं मानव बस्तियों के लिए भूमि, पशुओं को चरने के लिए घासस्थल प्रदान करता है।

4. लघुउत्तरीय प्रश्न

(i) पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख प्रकार क्या-क्या हैं?
उ. पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं:
      • वायु प्रदूषण
      • जल प्रदूषण
      • भूमि प्रदूषण

(ii) हम अपने पर्यावरण को प्रदूषण से कैसे बचा सकते हैं?
उ. निम्नलिखित तरीके से हम अपने पर्यावरण को प्रदूषण से बचा सकते हैं:
      • अपने आस-पास पेड़ लगाने चाहिए।
      • जल जमाव नहीं होने देना चाहिए।
      • सार्वजनिक यातायात का उपयोग करना चाहिए।
      • प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग कम-से-कम करना चाहिए।

5. अंतर बताएँ

(i) जैव एवं अजैव तत्व
उ. हमारे पर्यावरण में उपस्थित वे सभी वस्तुएँ जिनमें जीवन व्याप्त है, जैव तत्व कहलाते है। जैसे – पेड-पौधे, जीव-जंतु इत्यादि।
      जबकि जिन वस्तुओं में जीवन व्याप्त नहीं है, वे सभी अजैव तत्व कहलाते हैं। जैसे - नदी, तालाब, समुद्र, हवा, पत्थर, पहाड़ इत्यादि।

(ii) प्राकृतिक पर्यावरण एवं मानव निर्मित पर्यावरण
उ. हमारे चारों तरफ मौजूद विभिन्न घटक जिसका निर्माण प्रकृति ने किया है, प्राकृतिक पर्यावरण का निर्माण करते हैं। जैसे – पहाड़, समुद्र, पेड़, प्राणी, इत्यादि ।
      जबकि जिन घटको का निर्माण मानव ने किया है, वे सभी मानव-निर्मित पर्यावरण कहलाते हैं। जैसे- सड़क, घर, रेल, कपड़े, किताब, इत्यादि।

6. कारण बताएँ

(i) मानव अपनी आवश्यकता के अनुसार पर्यावरण में परिवर्तन करता है।
उ. प्रारंभ में मानव ने स्वयं को प्रकृति के अनुरूप बना लिया था। उनका जीवन सरल था एवं आस-पास की प्रकृति से उनकी आवश्यकताएँ पूरी हो जाती थी।
      समय के साथ मनुष्य की आवश्यकताएँ बढ़ गई और इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने पर्यावरण में अपने अनुसार परिवर्तन करना शुरू कर दिया।

(ii) पौधे तथा प्राणी परस्पर निर्भर है।
उ. पेड़-पौधे जीव-जंतुओं को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करता है। पेड़-पौधे जीव-जंतुओं को घास, फूल, फल आदि भोजन के रूप में प्रदान करते हैं। जीव-जंतु पेड़-पौधों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।



Comments