Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 15 आया बदलाव Solutions
पाठ 15 : आया बदलाव
1. 'मैं अपने अंदर कई तरह के बदलाव महसूस कर रही थी।' लेखिका यहाँ किस तरह के बदलाव की बात कर रही है?
उ. लेखिका यहाँ अपने अंतर्मन के बदलाव की बात कर रही है। जैसे आत्म निर्भरता, अपने को पहचानने की शक्ति, मुश्किल से लड़ने की ताकत, प्रकृति से निकटता एवं प्रेम करना जो पहले नहीं था।
2. 'इस कैंप ने मुझे खुद को पहचानने का मौका दिया, मुझे खुद से मिलवाया।' लेखिका ने ऐसा क्यों कहा?
उ. लेखिका ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि अब वह पूरी तरह आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास से भरपूर, जिंदादिल, प्रकृति प्रेमी बन गयी थी।
3. जीवन के प्रति लेखिका की सोच में क्या परिवर्तन आया?
उ. लेखिका की सोच में गजब का परिवर्तन आया। लेखिका अपने अंदर सकारात्मक बदलाव को महसूस करने लगी। अब वह जिंदगी को पूरी गहराई से जीने लगी। वह अपने आप को 100 प्रतिशत जानने लगी क्योंकि उसे अपना लक्ष्य साफ, एकदम स्पष्ट नजर आने लगा।
4. कैंप जाने के पहले लेखिका किस प्रकार के डर से घिरी रहती थी?
उ. कैंप जाने के पहले लेखिका हमेशा डरी-डरी सहमी रहती थी। उसे परिवार का डर, असफलता का डर, समाज का डर आदि से घिरी रहती थी।
5. "अकसर लोग लेखिका से प्रश्न पूछते हैं कि आप इतनी बार पहाड़ों पर चढ़ती रहती हो, क्या मिलता है पहाड़ों पर चढ़कर?" इसका उत्तर वह क्या देती है?
उ. इसका उत्तर लेखिका यह देती है कि मेरी अंतरआत्मा शुद्ध होकर लौटती है, एकदम स्वच्छ पवित्र तथा वह अपने अंदर सकारात्मक बदलाव को गहराई से महसूस करती है।
Comments
Post a Comment