Jcert Class 7 हमारी विरासत Chapter 1: मध्यकाल में भारत Solutions

अध्याय – 1 : मध्यकाल में भारत

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) अल इद्रीसी एक .......... था।
उ. अरब भूगोलवेत्ता

(ख) भारत का मध्यकालीन इतिहास ........ वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों का अध्ययन है।
उ. लगभग एक हजार

(ग) नक्सा या मानचित्र बनाने वाला व्यक्ति ......... कहलाता है।
उ. मानचित्रकार

(घ) अरबों के सिंध विजय की जानकारी ............. नामक पुस्तक से मिलती है।
उ. चचनामा

(ङ) इतिहास की जानकारी के लिए किसी क्षेत्र विशेष के .......... को जानना जरूरी है।
उ. भौगोलिक परिस्थितियों

2. सही मिलान कीजिए
पुस्तक का नामलेखक का नाम
(क) तहकीक-ए-हिंदअमीर खुसरो
(ख) तबकात-ए-नासिरीअलबेरुनी
(ग) ताज-उल-मासिरमिन्हाज-उस-सिराज
(घ) मसनवीहसन निजामी
उ.
पुस्तक का नामलेखक का नाम
(क) तहकीक-ए-हिंद       -       अलबेरुनी
(ख) तबकात-ए-नासिरी-मिन्हाज-उस-सिराज
(ग) ताज-उल-मासिर-हसन निजामी
(घ) मसनवी-अमीर खुसरो

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें।

(क) जियाउद्दीन बरनी कौन था?
उ. जियाउद्दीन बरनी 14वीं सदी का एक इतिहासकार था।

(ख) हिंदू धर्मग्रंथ भगवतगीता क्या संदेश देती है?
उ. हिंदू धर्मग्रंथ भगवतगीता हमें ज्ञानयोग एवं कर्मयोग के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव को मिटाकर समभाव का संदेश देती है।

(ग) हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग किन-किन संदर्भो में होता रहा है?
उ. आज हम हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग भारत के लिए करते हैं। 13वीं सदी में फारसी इतिहासकार मिन्हाज-ए-सिराज ने इस शब्द का प्रयोग केवल पंजाब, हरियाणा और गंगा-यमुना के बीच में स्थित क्षेत्रों के लिए किया था जो दिल्ली के सुलतान के अधिकार क्षेत्र में आते थे। कालांतर में सल्तनत का विस्तार दक्षिण भारत में भी हुआ, लेकिन हिंदुस्तान शब्द में दक्षिण भारत का समावेश कभी नहीं हुआ। सोलहवीं सदी में बाबर ने हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग इस उपमहाद्वीप के भूगोल, पशु-पक्षियों और यहाँ के निवासियों की संस्कृति का वर्णन करने के लिए किया था।

(घ) मध्यकाल में कृषि में किस नयी तकनीक का इस्तेमाल किया जाने लगा?
उ. मध्य काल में कृषि में सिंचाई के लिए रहट का इस्तेमाल किया जाने लगा जिससे उत्पादन में वृद्धि हुई।

(ङ) इस्लाम धर्मग्रंथ कुरान शरीफ क्या संदेश देता है?
उ. इस्लाम धर्मग्रंथ कुरान शरीफ एक ईश्वर की सत्ता को स्वीकार करता है तथा प्रेम, करुणा एवं उदारता में विश्वास का संदेश देता है।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions