Jcert Class 7 हमारी विरासत Chapter 3: दिल्ली के सुल्तान Solutions

अध्याय – 3 : दिल्ली के सुल्तान

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) दिल्ली सल्तनत के अंतर्गत ......... वंशों ने .......... वर्षों तक शासन किया।
उ. पाँच, 320

(ख) दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासिका ............ थी।
उ. रजिया सुल्तान

(ग) अलाउद्दीन खिलजी के दक्षिण विजय का श्रेय ................ को जाता है।
उ. मलिक काफूर

(घ) घोड़े दागने की प्रथा ............. ने शुरू किया।
उ. अलाउद्दीन खिलजी

(ङ) आगरा शहर की स्थापना .............. ने की थी।
उ. सिकंदर लोदी

2. निम्नलिखित शासकों का उसके वंश के साथ मिलान कीजिए:
शासकराजवंश
(क) बलबन(i) खिलजी
(ख) अलाउद्दीन(ii) ममलूक
(ग) खिज्र खाँ(iii) लोदी
(घ) इब्राहिम(iv) तुगलक
(ङ) मुहम्मद बिन(v) सैय्यद
(vi) मुगल
उ.
शासकराजवंश
(क) बलबन-(ii) ममलूक
(ख) अलाउद्दीन-(i) खिलजी
(ग) खिज्र खाँ-(v) सैय्यद
(घ) इब्राहिम-(iii) लोदी
(ङ) मुहम्मद बिन-(iv) तुगलक

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(क) दिल्ली को राजधानी बनाने वाला पहला सुल्तान कौन था?
उ. दिल्ली को राजधानी बनाने वाला पहला सुल्तान इल्तुतमिश था।

(ख) तुर्कान-ए-चहलगानी क्या था? इसका दमन किसने किया?
उ. दिल्ली सल्तनत के आरंभिक इतिहास में इल्तुतमिश सबसे अधिक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। किंतु सुदृढ़ शासन स्थापित करने के लिए इल्तुतमिश के सामने अनेक चुनौतियाँ थी। इन चुनौतियों से निपटने के लिए उसने चालीस दासों का एक संगठन बनाया जिसे तुर्कान-ए-चहलगानी या चालीसा-दल कहा जाता था। बलबन ने तुर्कान-ए-चहलगानी या चालीसा-दल का दमन किया।

(ग) रजिया ने शासिका बनने के बाद कौन-सा पोशाक धारण किया?
उ. रजिया ने शासिका बनने के बाद महिला वस्त्र त्याग कर पुरुषों द्वारा धारण किये जानेवाला कबा (कुरता) और कुलाह (एक प्रकार की पगड़ी) को धारण किया।

(घ) बलबन ने राज दरबार में किस ईरानी प्रथा की शुरुआत की?
उ. बलबन ने राज दरबार में सिजदा एवं पैबोस नामक ईरानी प्रथा की शुरुआत की।

(ङ) सल्तनत काल में जमीन को कितने वर्गों में विभाजित किया गया था? उसके नाम लिखिए।
उ. सल्तनत काल में जमीन को तीन वर्गों में विभाजित किया गया थाः (i) इक्ता जमीन, (ii) खालसा जमीन और (iii) इनाम जमीन

(च) मुहम्मद बिन तुगलक ने राजधानी परिवर्तित क्यों किया था?
उ. मुहम्मद बिन तुगलक ने दक्षिण के राज्यों पर अधिकार जमाये रखने के लिए 1326 ई. ___ में दिल्ली से राजधानी दौलताबाद परिवर्तित किया था।

(छ) तुगलक व लोदी वंश के शासकों को झारखंड के किस राजवंश ने कड़ी टक्कर दी?
उ. नागवंशी

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions