Jcert Class 7 हमारी विरासत Chapter 6: शहर, व्यापार और शिल्प Solutions

अध्याय – 6 : शहर, व्यापार और शिल्प

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) .................... विजयनगर की राजधानी थी।
उ.   हम्पी

(ख) राजराजेश्वर मंदिर का वास्तुकार ...................... था।
उ.   कुंजरमल्लन राजराज पेरूथच्चन

(ग) .................. गुजरात का प्रमुख बंदरगाह था।
उ.   सूरत

(घ) अजमेर में ................... का मजार है।
उ.   सुप्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन

(ङ) भारत एवं चीन के साथ व्यापार .................. मार्ग के द्वारा होता था।
उ.   रेशम

2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही और कौन सा कथन गलत है :

(क) तंजावूर मुगलों की राजधानी था।
उ.   गलत

(ख) कृष्णदेव राय हम्पी का शासक था।
उ.   सही

(ग) मुगल शासक अकबर ने गोलकुंडा पर अधिकार जमा लिया।
उ.   गलत

(घ) आंध्र तट का सबसे महत्वपूर्ण पतन सूरत है।
उ.   गलत

4. हम्पी क्यों प्रसिद्ध था?
उ. हम्पी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों के द्वारा विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई. में की गई थी। कृष्णदेव राय के शासन काल में हम्पी अपनी समृद्धि की चरम सीमा पर थी। यह स्थापत्य कला, व्यापार आदि के लिए प्रसिद्ध थी।

5. सूरत को मक्का का प्रवेश द्वार क्यों कहा जाता था?
उ. सूरत गुजरात का एक मुख्य बंदरगाह था। मुगलकाल में सूरत गुजरात में पश्चिमी व्यापार का वाणिज्य केन्द्र बन गया था। यहां से हॉरमुज की खाड़ी से होकर पश्चिमी एशिया के साथ व्यापार करना आसान था। मक्का जाने वाले बहुत से हजयात्री सूरत बंदरगाह से प्रस्थान करते थे, इसलिए सूरत को मक्का का प्रस्थान द्वार भी कहा जाता था।

6. मसूलीपट्टनम को समृद्ध बनाने में योगदान देने वाले समूहों की एक सूची तैयार कीजिए।
उ. मसूलीपट्टनम शहर को घनी आबादी और समृद्धशाली बनाने में गोलकुंडा के कुलीन वर्गों, तेलुगु, कोमटी, चेट्टीयार और यूरोपीय व्यापारियों तथा फारसी सौदागरों का अहम योगदान था।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions