Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 14 मुक्ति Solutions

पाठ 14 : मुक्ति

1. यह कैसे पता चलता है कि चिड़िया के गृह प्रवेश का मौसम शुरू हो चुका है?
उ. लगभग अक्टूबर-नवम्बर में यह सिलसिला शुरू हो जाता है। वह कुछ फुसफुसा कर तेजी के साथ अंदर-बाहर आती जाती रहती है और फिर अपनी चुनिंदा जगहों पर बैठ जाती है और साथ में लाया हुआ सामान उन जगहों पर रख देती है और तब सारा घर चीं... चीं... चीं के शोर से डुब जाता है। तभी पता चलता है कि चिड़िया के गृह प्रवेश का मौसम शुरू हो चुका है।

2. चिड़िया के गृह प्रवेश पर शुरुआत में घरवालों की क्या प्रतिक्रिया हुई और बाद में उसमें क्या बदलाव आया?
उ. चिड़िया के गृह प्रवेश पर शुरूआत में घरवाले उस अजनबी मेहमान को घर से बाहर धकेलने की कोशिश करते हैं। घर के बड़े उसे डराते हैं और घर की औरतें बार-बार उसका सामान उठाकर खिड़की से बाहर फेंक देती हैं। अंततः उसके जिद के आगे हार जाती है और उसको अपना दोस्त बनाकर अपने घर में रख लेती है।

3. लेखक के घर में घोंसला बनाने के लिए चिड़िया ने क्या-क्या प्रयत्न किए?
उ. लेखक के घर में घोंसला बनाने के लिए चिड़िया ने सबसे पहले खिड़की से प्रवेश कर चीं-ची कर स्थान निश्चित किया। फिर तिनके लाकर घोंसला का निर्माण करना शुरू कर दिया।

4. लेखक की पत्नी और उसकी पोती ने लेखक के किस व्यवहार पर ठहाका लगाया?
उ. लेखक की पुस्तकों पर चिड़िया ने बीट कर दी थी। लेखक ने उसे फटकारना चाहा, और थोड़ा नकली गुस्सा भी किया। साथ ही अपने आप से कुछ बातें भी कर रहा था। इसी बात पर लेखक की पत्नी और चिंकी लेखक को सनकी समझकर ठहाका लगाया।

5. घर के लोगों ने चिड़िया को घोंसला बनाने से रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किए?
उ. घर के लोगों ने चिड़िया को घोंसला बनाने से रोकने के लिए घर से बाहर धकेलने की कोशिश की। घर के बड़े शी... शी कर उसे डराते, बच्चे यहाँ-वहाँ उसका पीछा करते और घर की औरतें बार-बार उसका सामान उठाकर खिड़की से बाहर फेंक देती थी।

6. कहानी के आधार पर सिद्ध कीजिए कि मुक्ति का सुख केवल मुक्ति पाने वाले को ही नहीं मिलता, बल्कि उनको भी प्राप्त होता है जो दूसरों को मुक्त कराने में सहायक होते है।
उ. लेखक ने जब पड़ोसी की खिड़की फोड़कर चिड़िया और उसके बच्चे के मिलवा दिया तो उसे आत्म संतुष्टि हुई। इससे पता चलता है कि मुक्ति का सुख केवल मुक्ति पाने वाले को ही नहीं मिलता, बल्कि उनको भी प्राप्त होता है जो दूसरों को मुक्त कराने में सहायक होते हैं, जैसा कि लेखक महसूस कर रहा था।

7. कहानी में चिड़ियों के संबंध में कौन-सी तीन स्थितियों आई है? इन तीनों स्थितियों पर लेखक की क्या प्रतिक्रिया हुई?
उ. पहली स्थिति में एक बंद चिड़िया। दूसरी स्थिति में घर के अंदर पहुँचने को कठिन प्रयास और तीसरी स्थिति में खिड़की का काँच टूटने पर चिड़िया का आपस में मिलना। इन तीनों स्थितियों में लेखक को मुक्तिदाता के समान आत्म संतोष प्राप्त हुआ।

8. "दोनों की शैतानी दूब पर ओस की पहली बूँद की तरह ताजगी भरी और प्यारी थी।" इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
उ. इस कथन का आशय है कि चिड़िया एवं बच्ची चिंकी दोनों ही सरल शैतान और प्यारी थी। दोनों ही लेखक को प्यारी एवं खुशी देने वाली थी।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions