Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 5 पोठी Solutions

अध्याय - 5 : पोठी

1. बुधन क्यों खुश था? उसे नींद क्यों नहीं आ रही थी?
उ. रात को अच्छी बारिश हुई थी। बुधन को खुशी थी कि गाँव के दोहर से निकले नाले में पानी भर जाएगा। ऐसे में नदी की मछलियाँ खेतों की ओर आएँगी। सुबह वह जल्दी उठकर कुमनी और झोरी लेकर निकल पड़ेगा। धूप निकलते ही मछलियाँ उछलती-कूदती बहाव की विपरीत दिशा में तैरने लगती हैं। उस समय झोरी में उन्हें फँसाना आसान रहता है। यही सोच-सोचकर उसे नींद नहीं आ रही थी।

2. बुधन का आदर्श उसका बड़ा भाई क्यों था?
उ. बुधन के बड़े भाई का नाम मंगल था। उसके रहते उसे किसी तरह की चिंता नहीं होती थी। जो भी करना होता, मंगल दादा ही करते थे। जब जरूरत होती, तब वह बुधन को आवाज देते थे। उसके बाबा उसके जन्म लेने के दो साल बाद ही टाइफायड़ का शिकार हो गए थे। इसके बाद मंगल दादा ही उसके लिए एक आदर्श के रूप में उसके सामने थे।

3. अब लोग खेती-बारी क्यों नहीं करना चाहते हैं? लिखिए।
उ. समय के साथ सबकुछ बदल रहा है। अब पहले की तरह बारिश भी नहीं होती। समय पर पानी बरसा, तो बीच में सूखा पड़ जाता। लोग जितनी मेहनत करते हैं, उसका आधा भी खेतों से नहीं निकल पाता है और खेती-बारी में अब कोई खास फायदा भी नहीं रहा। इसलिए अब लोग खेती-बारी नहीं करना चाहते हैं।

4. खेतों से छोटी मछलियाँ क्यों गायब हो रही हैं? उन्हें किस प्रकार बचाया जा सकता है?
उ.धान के पौधों को कीट-पतंगों से बचाने के लिए पहले गाँव के लोग नीम, सिंदुआर और करम पेड़ की डालियाँ खेतों में गाड़ देते थे। लेकिन अब रासायनिक स्प्रे बाजार में मिलने लगे, तो किसान इनका प्रयोग करने लगे। इसका विपरीत असर खेतों के पानी में पलने वाली मछलियों और अन्य जीव-जन्तुओं पर पड़ने लगा। जिसके कारण मछलियाँ गायब हो रही हैं।
        खेतों में रासायनिक दवाओं का सीमित मात्रा में उपयोग किया जाना चाहिए तभी इन मछलियों को बचाया जा सकता है।

Comments