Posts

Showing posts from June, 2023

Photosynthesis

पाठ  -  1  :  यूरोप  में  राष्ट्रवाद  का उदय संक्षेप  में लिखें 1.  निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें- (क) ज्युसेपे मेत्सिनी उ. ज्युसेपे मेत्सिनी इटली का एक  महान क्रांतिकारी था । उनका  जन्म  1807  ई. में जेनोआ शहर में  हुआ था।  वह निरंकुश  राजतंत्र का विरोधी एवं  उदार लोकतंत्र  का समर्थक  था ।  उसने  1830  के  दशक में एक  सुविचारित कार्यक्रम  प्रस्तुत  किया था  जिसके  लिए  उसने यंग इटली  और यंग  यूरोप नाम के दो  गुप्त संगठन  बनाए थे।  उनका मानना  था कि  ईश्वर की मर्जी  के अनुसार  राष्ट्र  ही  मनुष्यों की प्राकृतिक  इकाई है (ख) काउंट कैमिलो  दे कावूर उ. काउंट  कैमिलो दे कावूर न तो  क्रांतिकारी था  और न ही जनतंत्र में विश्वास रखता  था ।  उसने मुख्यमंत्री के रूप  में  इटली के  एकीकरण  आँदोलन का  नेतृत्व किया तथा  कूटनीति  और प्रत्यक्ष युद्ध  के  माध्यम  से  वह इटली का एकीकरण  करने में  सफल  हुआ । (ग)  यूनानी स्वतंत्रता युद्ध उ. 15वीं  शताब्दी  से  युनान ऑटोमन  सम्राज्य  का हिस्सा था ।  युरोप  से आने वाले  क्रांतिकारी विचारों  से प्रेरणा पाकर  1821  ई. में युनानियों ने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष