Jcert Class 6 भाषा मंजरी Chapter 12 धुन का धनी: महेंद्र सिंह धोनी Solutions

By: Team, Chandan Kr Verma
अध्याय - 12 : धुन का धनीः महेन्द्र सिंह धोनी
1. धोनी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उ. धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 ई को रोंची (झारखंड) में हुआ था।
2 धोनी स्कूल के दिनों में शुरू में फुटबॉल खेलते थे। उन्होंने कब और कैसे क्रिकेट की ओर कदम बढ़ाया?
उ. धोनी पहले फुटबॉल टीम मे गोलकीपर की भूमिका निभाते थे। अपने फुटबॉल टीम कोच की प्रेरणा से उन्होंने क्रिकेट की ओर कदम बढ़ाया फिर क्या था. दसवी कक्षा के बाद ये पूरी तरह क्रिकेट के हो गए और देखते ही देखते उनकी गिनती रोंची के उच्छे विकेट कीपरों में होने लगी।
3. धोनी को कैप्टन कूल क्यों कहा जाता है?
उ. धोनी शांतचित्त व मितभाषी है प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनकी भाषा संयत रहती है। ये विवादों से स्वयं को दूर रखते हैं। इसलिए उन्हें कैप्टन कूल' कहा जाता है।
4. धोनी में एक अच्छे कप्तान के कौन-कौन से गुण है? लिखिए।
उ. धोनी में एक अच्छे कप्तान के सभी गुण है। ये टीम के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलते हैं। अपने साथी खिलाड़ियों की पूरी क्षमता का उपयोग करने की कला उन्हें मालूम है। ये टीम के वरिष्ठ खिलाडियो का सदा सम्मान करते हैं और नए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनको अपनी क्षमता प्रदर्शन का भरपूर अवसर प्रदान करते हैं।
5. बारहवीं की परीक्षा के समय धोनी के सामने क्या दुविधा आई? उनके पिता ने उनकी यह दुविधा कैसे दूर की?
उ. बारहवीं की परीक्षा के समय धोनी को परीक्षा के दिनों के बीच में ही एक दिन मैच खेलना था और मैच के अगले ही दिन परीक्षा थी। उन्होंने अनिर्णय के चौराहे पर अपने को खड़ा पाया। यह दुविधा उन्होंने अपने पिता को कह सुनाई। उनके पिता ने कहा- यदि तुमने साल भर पढ़ाई की है तो एक दिन से कोई फर्क नहीं पड़ता जाओ खेलो। इस बात से धोनी को प्रेरणा मिली कि किसी भी काम को छोटे-छोटे टुकड़ों में बाढ़ कर करने से अंतिम समय में दबाव नहीं बनता। यह बात जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती है पढ़ाई हो या खेल।
6. धोनों का भारतीय सेना में शामिल होने का बचपन का सपना कब और कैसे पूरा हुआ?
उ. धोनी का भारतीय सेना में शामिल होने का बचपन का सपना तब पूरा हुआ जब भारतीय सेना नः सन 2011 ई. में उन्हें मानद लेफिटनेंट कर्नल का पद प्रदान किया।
In which language solution has been given could not get it.
ReplyDeleteIt will be resolved soon..
Delete