Jcert Class 6 हमारा गौरव Chapter 1: कब, कहाँ और कैसे Solutions

अध्याय – 1 : कब, कहाँ और कैसे

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) बीते दिनों के मानवों की कहानी को ....... कहा जाता है।
उ. इतिहास

(ख) भारत देश का अन्य नाम ............ भी है।
उ. इण्डिया

(ग) .............. भारत का सबसे पुराना धर्म ग्रंथ है।
उ. वेद

(घ) प्राचीन काल के अवशेषों के अध्ययन को ............. विज्ञान कहा जाता है।
उ. पुरातत्त्व

(ङ) .............. जनजाति को सबसे प्राचीन जनजाति माना जाता है।
उ. असुर

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें।

(क) इतिहास का ज्ञान क्यों जरूरी है?
उ. धरती पर मानव जीवन का अस्तित्व कई लाख वर्षों से है। हम अपने वर्तमान का अध्ययन अतीत के ज्ञान के बिना नहीं कर सकते हैं। इतिहास से सबक लेकर हम अपने वर्तमान को बेहतर कर सकते हैं। इसलिए इतिहास का ज्ञान जरूरी है।

(ख) प्रागैतिहास और इतिहास में क्या अंतर है?
उ. जिस काल में मनुष्यों का कोई लिखित साक्ष्य नहीं मिलता है, उसे प्रागैतिहास या प्रागैतिहासिक काल कहा जाता है।
      जबकि मानव की प्रगति की कहानी के उस भाग को इतिहास कहते हैं, जिसके लिए लिखित विवरण मिलते हैं।

(ग) पाण्डुलिपि से आप क्या समझते हैं?
उ. पहले के जमाने में आज की तरह प्रिंटिंग मशीनें नहीं थी। इसलिए उस जमाने में पुस्तकों को हाथ से लिखा जाता था, जिसे हम ‘पाण्डुलिपि' के नाम से जानते हैं।

(घ) पुरातात्विक स्रोत के अंतर्गत क्या-क्या चीजें आती हैं?
उ. पुरातात्विक स्रोत के अंतर्गत स्मारक, सिक्के, मिट्टी के बर्तन, पत्थर तथा धातु के औजार, प्रतिमाएँ तथा अन्य प्रकार की चीजें आते हैं।

(ङ) हमारे देश को किन-किन नामों से पुकारा गया है?
उ. हमारे देश भारत को ईरानियों और यूनानियों ने 'इण्डिया', अरबों ने 'अल-हिन्द' और तुर्कों ने 'हिन्दुस्तान' के नामों से पुकारा है।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions