Jcert Class 6 हमारा गौरव Chapter 3: आरंभिक किसान एवं चरवाहे Solutions

अध्याय – 3 : आरंभिक किसान एवं चारवाहे

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) आदि मानव ने सर्वप्रथम ............... को पालतू बनाया।
उ. जंगली कुत्ता

(ख) बुर्जहोम ............... में स्थित एक पुरा स्थल है।
उ. जम्मू कश्मीर

(ग) ................ में चावल की खेती का अवशेष मिला है।
उ. कोल्डिहवा

(घ) गड्ढे के नीचे बने घर को ................. कहा जाता है।
उ. गर्त्तवास (Pit House)

(ङ) सिंहभूम के लोटा पहाड़ पर ............. कालीन औजार मिले हैं।
उ. मध्य पाषाण

(च) ............... संजय एवं सोन नाला के संगम पर स्थित हैं।
उ. बारूडीह

2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही और कौन सा कथन गलत है:

(क) आखेटक-खाद्य संग्राहक झुंड में रहा करते थे।
उ. सही

(ख) कृषि की शुरुआत पुरा पाषाणकाल में हुई थी।
उ. गलत

(ग) चिरांद बिहार में स्थित एक पुरास्थल है।
उ. सही

(घ) मेहरगढ़ में चार या अधिक कमरों के घर का अवशेष मिला है।
उ. सही

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें।

(क) किसान एक स्थान पर क्यों रहा करते थे?
उ. कृषि की शुरुआत से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आया। बीज बोने से फसल तैयार होने तक में वक्त लगता था। साथ ही फसल की उचित देखभाल भी करनी पडती थी। इसी कारण से किसान एक स्थान पर रहा करते थे।

(ख) पशुपालन से आदि मानव को क्या लाभ हुए?
उ. पशुपालन से आदि मानव को भोजन के रूप में जानवरों से दूध एवं मांस प्राप्त होने लगे थे।

(ग) 'बसने की प्रक्रिया' से पालतू जानवरों में क्या परिवर्तन पाए गए?
उ. 'बसने की प्रक्रिया में पाले गए जानवर, जंगली जानवरों से भिन्न होते हैं। पालतू जानवरों के दांत, जबड़े एवं सींग उसके जंगली नस्ल से छोटे होते हैं।

(घ) पुरातत्वविद् कैसे पता करते हैं कि कोई स्थल पुरास्थल है?
उ. पुरातत्वविद सर्वप्रथम चिन्हित क्षेत्र का खनन करवाते हैं तथा प्राप्त सामग्रियों का अध्ययन कर पता करते हैं कि यह स्थान किस काल का था तथा उस काल के लोगों का जीवन कैसा रहा होगा।

(ङ) बानघाट से नव पाषाणकालीन कौन-कौन से औजार प्राप्त हुए हैं?
उ. बोलगारा के निकट स्थित बानघाट से नव पाषाणकाल की पाँच प्रस्तर-कुल्हाडियाँ, चार वलय प्रस्तर, एक प्रस्तर की थापी तथा काले रंग के मृदभांड के टुकडे प्राप्त हुए हैं।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions