Jcert Class 6 हमारी पृथ्वी Chapter 1: सौरमंडल Solutions
अध्याय - 1 : सौरमंडल
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(i) क्षुद्र ग्रह ........... एवं ............... ग्रहों की कक्षाओं के बीच पाया जाता है।
उ. मंगल एवं बुहस्पति
(ii) सूर्य से ............ सबसे नजदीक का ग्रह है।
उ. बुध
(iii) सौरमंडल का ............... सबसे बड़ा ग्रह है।
उ. बुहस्पति
(iv) ध्रुवतारा से हमें ......... दिशा का पता चलता है।
उ. उत्तर
2. सही उत्तर को चिन्हित करके लिखें।
(i) सूर्य का तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है?
(क) शुक्र
(ख) पृथ्वी
(ग) बुध
(घ) मंगल
उ. (ख) पृथ्वी
(ii) सूर्य से पृथ्वी पर प्रकाश को आने में कितना समय लगता है?
(क) 8 मिनट
(ख) 8 घंटा
(ग) 8 सेकेंड
(घ) 10 मिनट
उ. (क) 8 मिनट
(iii) पृथ्वी का आकार कैसा है?
(क) गोलाकार
(ख) संतरे की तरह
(ग) भू-आभ (Geoid)
(घ) सेब का आकार
उ. (ग) भू-आभ
(iv) पृथ्वी को किस ग्रह के नाम से जाना जाता है?
(क) हरा ग्रह
(ख) नीला ग्रह
(ग) पीला ग्रह
(घ) लाल ग्रह
उ. (ख) नीला ग्रह
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।
(i) किस ग्रह को ‘लाल ग्रह' कहते हैं?
उ. मंगल ग्रह को 'लाल ग्रह' कहते हैं।
(ii) सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है?
उ. सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध है।
(iii) ग्रह किसे कहते हैं?
उ. कुछ खगोलीय पिंडों में अपना प्रकाश एवं ऊष्मा नहीं होती है। वे तारों के प्रकाश से प्रकाशित होने के साथ-साथ सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करते हैं। ऐसे खगोलीय पिंड ग्रह कहलाते हैं।
(iv) ग्रह और तारा में क्या अंतर है?
उ. ग्रह वैसे खगोलीय पिंड होते हैं जिनके पास अपना प्रकाश एवं ऊष्मा नहीं होता है। जबकि तारों के पास अपना प्रकाश एवं ऊष्मा होता है, जिसे वे उत्सर्जित करते रहते हैं।
(v) पृथ्वी को अनोखा ग्रह क्यों कहा जाता है?
उ. जीवन के लिए अनुकूल परिस्थियाँ केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती है। इसलिए पृथ्वी को अनोखा ग्रह कहा जाता है।
4. लघुउत्तरीय प्रश्न
(i) मानव निर्मित उपग्रह पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उ. तकनीकी विकास के कारण मानव ने दूरसंचार एवं खोज संबंधी कार्यों के लिए मानव निर्मित उपग्रह का विकास किया है।
यह वैज्ञानिकों के द्वारा बनाया गया एक कृत्रिम पिंड है, जिसका उपयोग ब्रह्मांड के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ पृथ्वी पर संचार माध्यम के लिए किया जाता है। इन उपग्रहों को प्रक्षेपण यान के द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जाता है एवं पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाता है।
(ii) सौरमंडल के आंतरिक और बाह्य ग्रहों में अंतर स्पष्ट करें।
उ. ग्रहों को आकार एवं दूरी के अनुसार आंतरिक ग्रह एवं बाह्य ग्रह में बाँटा गया है। बुध, शुक, पृथ्वी और मंगल आंतरिक ग्रह हैं। ये सूर्य से नजदीक हैं, आकार में छोटे हैं तथा चट्टानों से बने होने के कारण भारी हैं।
जबकि बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून बाह्य ग्रह हैं। ये सूर्य से दूर स्थित हैं। आकार में बड़े हैं तथा गैस से बने होने के कारण हल्के हैं।
5. अंतर बताएँ
(i) पूर्णिमा और अमावस्या
उ. चंद्रमा विभिन्न समय पर अलग-अलग आकार का दिखता है। पूर्ण चंद्र को एक महीने में एक बार देखा जा सकता है। यह पूर्ण चंद्रमा वाली रात पूर्णिमा कहलाती है।
पंद्रह दिनों के पश्चात् इस परिस्थिति में बदलाव दिखता है, क्योंकि इस समय चंद्रमा का काला भाग पृथ्वी की तरफ होता है, जिसे नये चंद्रमा की रात्रि या अमावस्या कहते हैं।
(ii) ग्रह और उपग्रह
उ. कुछ खगोलीय पिंडों में अपना प्रकाश एवं ऊष्मा नहीं होती है। वे तारों के प्रकाश से प्रकाशित होने के साथ-साथ सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करते हैं। ऐसे खगोलीय पिंड ग्रह कहलाते हैं।
जबकि उपग्रह वैसे खगोलीय पिंड हैं जो ग्रहों के चारों ओर उसी प्रकार चक्कर लगाते हैं जिस प्रकार ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
6. कारण बताएँ
(i) पृथ्वी एक नीला ग्रह है।
उ. अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीले रंग की दिखाई पड़ती है, क्योंकि इसकी दो तिहाई सतह पानी से ढंकी हुई है। इसलिए इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है।
(ii) पृथ्वी सौरमंडल का अनोखा ग्रह है।
उ. पृथ्वी न तो अधिक गर्म है और न ही अधिक ठंडी। यहाँ की वायु में ऑक्सीजन, नाइट्रोजन आदि गैसें पाई जाती हैं। ये गैसें पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक हैं। इसके साथ-साथ पानी भी उपस्थित है, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। इन्हीं कारणों से पृथ्वी को सौरमंडल का सबसे अद्भुत ग्रह माना जाता है।
7. दीर्घउत्तरीय प्रश्न
(i) सौरमंडल किसे कहते हैं? सौरमंडल के विभिन्न सदस्यों का वर्णन करें।
उ. सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड, जैसे क्षुद्र ग्रह एवं उल्कापिंड मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं, जिसे सौर-परिवार भी कहा जाता है। इस सौर-परिवार का मुखिया सूर्य है।
सौर मंडल के विभिन्न सदस्य हैं: सूर्य, आठ ग्रह– बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेप्च्यून, उपग्रह जैसे चंद्रमा, तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड, जैसे क्षुद्र ग्रह एवं उल्कापिंड हैं।
(ii) ब्रह्मांड किसे कहते हैं? इसका सचित्र वर्णन करें।
उ. खुले आकाश में, एक ओर से दूसरी ओर तक फैली चौड़ी सफेद पट्टी लाखों तारों का समूह है। यह पट्टी आकाशगंगा कहलाती है। आकाशगंगा करोड़ों तारों, बादलों तथा गैसों की एक प्रणाली है। इस प्रकार की लाखों आकाशगंगाएँ मिलकर ब्रह्मांड का निर्माण करती हैं।
Comments
Post a Comment