Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 17 पन्ना-पन्ना बोलता है Solutions

अध्याय - 17 : पन्ना-पन्ना बोलता है

1. शुभांगी के घर में खुशी का माहौल क्यों है?
उ. शुभांगी के घर में खुशी का माहौल इसलिए है क्योंकि समाचार-पत्र में आई. ए. एस का परिणाम आया है जिसमें उसकी बुआ पास कर आई. ए. एस. गई है।

2. समाचार-पत्र में किन-किन विषयों की जानकारी मिलती है?
उ. समाचार-पत्र में देश-दुनिया की घटनाओं, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक खेल-कूद आदि की जानकारियाँ मिलती है। 

3. विज्ञापनों से हमें किस प्रकार फायदा होता है?
उ. विज्ञापनों से हमें किसी भी वस्तु अथवा सेवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। उस जानकारी का उपयोग करके हम अपनी जरूरत की वस्तु या सेवा प्राप्त कर पाते हैं। विज्ञापन हमें किसी भी वस्तु या सेवा से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी करते हैं।

4. किसी समाचार-पत्र का संपादक क्या करता है?
उ. किसी भी समाचार-पत्र का संपादक उस समाचार-पत्र का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है। वह समाचार-पत्र के सभी विभागों के कार्यों की देख-रेख करता है। समाचार-पत्र में छपी जानकारियों के लिए संपादक ही जिम्मेदार होता है।

5. 'समाचार-पत्र भी बड़े कमाल की चीज है।' कैसे?
उ. समाचार-पत्र वास्तव में बड़े कमाल की चीज है। इनमें न सिर्फ विभिन्न प्रकार के समाचार होते हैं बल्कि इसके अलावा विशेष लेख, संपादकीय, पाठकों के पत्र और विज्ञापन भी होते हैं। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए कहानियाँ, कविताएँ, कार्टून, पहेलियाँ, बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र, वर्ग पहेलियाँ इत्यादि होते हैं। समाचार-पढ़ने से न सिर्फ मनोरंजन बल्कि ज्ञान भी बढ़ता है।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions