Posts

Showing posts from July, 2019

Ncert Class 9 इतिहास Chapter 1: फ़्रांसिसी क्रांति Solutions

पाठ - 1 : फ्रांसीसी क्रांति 1. फ्रांस में क्रांति की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई? उ. फ्रांस में क्रांति की शुरुआत निम्नलिखित परिस्थितियों में हुई: लुई सोलहवें का शासन था और कई बार युद्ध की मार झेलने से फ्रांस की आर्थिक स्थिति जर्जर हो चुकी थी। अब उसे फिर से नए कर बढ़ाने की आवश्यकता थी। मजदूरों, व्यवसायियों एवं किसानों का शोषण हो रहा था। मजदूरी महंगाई की दर से नहीं बढ़ रही थी। किसानों की फसलें कड़ाके की ठंढ के कारण मारी गई थी और खाने-पीने की वस्तुएँ आसमान छूने लगी थी। तीसरे एस्टेट के प्रतिनिधि अब खुद की नेशनल असेंबली घोषित कर चुके थे और नए संविधान भी बनाना शुरू कर दिया था। इस समय कुछ दार्शनिकों के विचार और निरंकुश शासन से पूरा फांस आंदोलित होने लगा था। 2. फ्रांसीसी समाज के किन तबकों को क्रांति का फायदा मिला? कौन-से समूह सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर हो गए? क्रांति के नतीजों से समाज के किन समूहों को निराशा हुई होगी? उ. फांसीसी समाज के तीसरे तबकों को कांति का फायदा मिला। कुलीन वर्ग को सत्ता छोड़ना पड़ा जो जनता से सामंती कर वसूलते थे। पादरी व