Ncert Class 9 इतिहास Chapter 1: फ़्रांसिसी क्रांति Solutions

पाठ - 1 : फ्रांसीसी क्रांति

1. फ्रांस में क्रांति की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई?
उ. फ्रांस में क्रांति की शुरुआत निम्नलिखित परिस्थितियों में हुई:

  1. लुई सोलहवें का शासन था और कई बार युद्ध की मार झेलने से फ्रांस की आर्थिक स्थिति जर्जर हो चुकी थी। अब उसे फिर से नए कर बढ़ाने की आवश्यकता थी।
  2. मजदूरों, व्यवसायियों एवं किसानों का शोषण हो रहा था। मजदूरी महंगाई की दर से नहीं बढ़ रही थी।
  3. किसानों की फसलें कड़ाके की ठंढ के कारण मारी गई थी और खाने-पीने की वस्तुएँ आसमान छूने लगी थी।
  4. तीसरे एस्टेट के प्रतिनिधि अब खुद की नेशनल असेंबली घोषित कर चुके थे और नए संविधान भी बनाना शुरू कर दिया था। इस समय कुछ दार्शनिकों के विचार और निरंकुश शासन से पूरा फांस आंदोलित होने लगा था।

2. फ्रांसीसी समाज के किन तबकों को क्रांति का फायदा मिला? कौन-से समूह सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर हो गए? क्रांति के नतीजों से समाज के किन समूहों को निराशा हुई होगी?
उ. फांसीसी समाज के तीसरे तबकों को कांति का फायदा मिला। कुलीन वर्ग को सत्ता छोड़ना पड़ा जो जनता से सामंती कर वसूलते थे। पादरी वर्ग को निराशा हुई जिनकी चर्चों को बंद कर दिया गया और चर्चों के भवनों को कार्यालयों में तब्दील कर दिया गया।

3. उन्नीसवीं और बीसवीं सदी की दुनिया के लिए फांसीसी क्रांति कौन-सी विरासत छोड़ गई?
उ. उन्नीसवीं और बीसवीं सदी की दुनिया के लिए फांसीसी क्रांति निम्नलिखित विरासतें छोड़ गई:

  1. स्वतंत्रता और जनवादी अधिकारों के विचार फांसीसी क्रांति की सबसे महत्वपूर्ण विरासत थे।
  2. विश्व के अधिकांश देशों के अन्दर जहाँ इस तरह की क्रांति की आवश्यकता थी उन्हें फ्रांस की कांति से प्रेरणा मिली।
  3. अमेरिका, रूस और इंग्लैंड में भी इस कांति की प्रेरणा से कांति हुए और विश्व पटल पर आमूल परिवर्तन हुए।
  4. इस क्रांति की प्रेरणा से विश्व के अनेक देशों में सामाजिक, राजनैतिक और कांतिकारी आन्दोलन हुए।
  5. इस क्रांति से तानाशाही और निरंकुश शासकों का अंत हुआ और विश्व जनमानस अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आन्दोलन को प्रेरित हुए।

4. उन जनवादी अधिकारों की सूची बनाएँ जो आज हमें मिले हुए हैं और जिनका उद्गम फ्रांसीसी क्रांति में है।
उ. निम्नलिखित जनवादी अधिकारों का उद्गम फ्रांसीसी क्रांति में है जो आज हमें मिले हुए हैं:

  1. जीवन के अधिकार
  2. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार
  3. कानूनी बराबरी का अधिकार
  4. स्वतंत्रता, विधिसम्मत समानता और बंधुत्व

5. क्या आप इस तर्क से सहमत हैं कि सार्वभौमिक अधिकारों के संदेश में नाना अंतर्विरोध थे?
उ. सार्वभौमिक अधिकारों का संदेश वास्तव में अन्तर्विरोधों से घिरा था। मनुष्य और नागरिक अधिकारों की घोषणा में कई आदर्श संदिग्ध थे। उदाहरण के लिए – कानून केवल समाज के हानिकारक कारवाईयों को रोकने के लिए ही अधिकार रखता था जबकि अन्य व्यक्तियों के खिलाफ अपराधिक अपराधों के बारे में कहने के लिए कुछ भी नहीं था।

Comments