Ncert Class 10 भूगोल Chapter 7: राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ Solutions
अध्याय – 7 : राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न (i) निम्न से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं? (क) मुंबई तथा नागपुर (ख) मुंबई और कोलकाता (ग) सिलचर तथा पोरबंदर (घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी उ. (ग) सिलचर तथा पोरबंदर (ii) निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है? (क) रेल परिवहन (ख) पाइपलाइन (ग) सड़क परिवहन (घ) जल परिवहन उ. (ख) पाइपलाइन (iii) निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है? (क) मध्य प्रदेश (ख) गुजरात (ग) महाराष्ट्र (घ) उत्तर प्रदेश उ. (ग) महाराष्ट्र (iv) इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई क...