Ncert Class 10 भूगोल Chapter 7: राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ Solutions

अध्याय – 7 : राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न

(i) निम्न से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?
      (क) मुंबई तथा नागपुर
      (ख) मुंबई और कोलकाता
      (ग) सिलचर तथा पोरबंदर
      (घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी

उ. (ग) सिलचर तथा पोरबंदर

(ii) निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है?
      (क) रेल परिवहन
      (ख) पाइपलाइन
      (ग) सड़क परिवहन
      (घ) जल परिवहन

उ. (ख) पाइपलाइन

(iii) निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है?
      (क) मध्य प्रदेश
      (ख) गुजरात
      (ग) महाराष्ट्र
      (घ) उत्तर प्रदेश

उ. (ग) महाराष्ट्र

(iv) इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?
      (क) चेन्नई
      (ख) तूतीकोरिन
      (ग) पारादीप
      (घ) विशाखापट्नम

उ. (घ) विशाखापट्नम

(v) निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?
      (क) पाइपलाइन
      (ख) सड़क परिवहन
      (ग) रेल परिवहन
      (घ) वायु परिवहन

उ. (ग) रेल परिवहन

(vi) निम्न से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है?
      (क) आंतरिक व्यापार
      (ख) बाहरी व्यापार
      (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
      (घ) स्थानीय व्यापार

उ. (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

(i) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।
उ. सड़क परिवहन के निम्नलिखित गुण हैं:

  1. रेलवे लाइन की अपेक्षा सड़कों की निर्माण लागत बहुत कम है।
  2. अपेक्षाकृत ऊबड़-खाबड़ तथा विच्छिन भू–भागों पर सड़कें बनाई जा सकती है।
  3. अधिक ढाल प्रवणता तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भी सड़कें निर्मित की जा सकती है।
  4. अपेक्षाकृत कम व्यक्तियों, कम दूरी व कम वस्तुओं के परिवहन में सड़क मितव्यायी है।
  5. यह घर-घर सेवाए उपलब्ध करवाता है तथा सामान चढाने व उतारने की लागत भी कम है।
  6. सड़क परिवहन अन्य परिवहन साधनों के उपयोग में एक कड़ी के रूप में कार्य करता है। जैसे – सड़कें रेलवे स्टेशनों, वायु व समुद्री पतनों को जोडती है।

(ii) रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?
उ.

  1. मैदानी क्षेत्रों में रेल परिवहन अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन का साधन है।
  2. मैदानी क्षेत्र में भूमि समतल होती है। अत: वहाँ रेलवे लाइन बिछाना अधिक आसान है।
  3. भारत का उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या तथा संपन्न कृषि एवं प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास में सहायक रहा है।

(iii) सीमांत सड़कों का महत्त्व बताएँ।
उ. सीमांत सड़कों का निम्नलिखित महत्व है:

  1. सीमांत सड़कों का निर्माण सीमावर्ती क्षेत्रों में किया जाता है।
  2. ये सड़कें सैनिकों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण रूप से उपयोगी होती हैं।
  3. ये सड़के देश के सीमावर्ती क्षेत्रों को अन्य सड़कों से जोडती है।
  4. देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन सड़कों का व्यापक महत्व है। ये सड़कें सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिकों के आवागमन को आसान बनाती है।

(iv) व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।
उ. दो या दो से अधिक व्यक्तियों, राज्यों या देशों के बीच वस्तुओं एवं उसके मूल्यों का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है।

स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर :

स्थानीय व्यापारअंतर्राष्ट्रीय व्यापार
1) स्थानीय व्यापार किसी देश की सीमा के भीतर होता है। 1) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार दो या दो से अधिक देशों के बीच होता है।
2) यह छोटे पैमाने पर होता है। 2) यह बड़े पैमाने पर होता है।
3) इसके लिए देश की मुद्रा की आवश्यकता होती है।3) इसके लिए विदेशी मुद्रा की आवश्यकता होती है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।

(i) परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?
उ. निम्नलिखित कारणों से परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहे जाते हैं:

  1. परिवहन लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है जिससे सामाजिक गतिशीलता में वृद्धि होती है।
  2. परिवहन और संचार, उद्योगों की स्थापना तथा विकास का आधार है।
  3. परिवहन के माध्यम से ही उद्योगों को कच्चे माल की प्राप्ति होती है तथा तैयार माल को बाजार तक पहुँचाया जाता है।
  4. परिवहन और संचार के माध्यम से ही कृषि और व्यापार का विकास संभव है।
  5. संचार के माध्यम से सुचनाओं और संदेशों को दूर स्थानों तक भेजा जाता है।

(ii) पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें।

  1. वस्तुओं के आदान-प्रदान के साथ सेवाओं के आदान-प्रदान में वृद्धि हुई है तथा सुचनाओं, ज्ञान और प्रोद्योगिकी का भी आदान-प्रदान बढा है।
  2. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरा है तथा सुचना प्रोद्योगिकी की सहायता से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है।
  3. कोयले के उत्पादन में भारत अग्रणी देश होने के बावजूद पिछले कुछ वर्षों से कोयले का आयात कर रहा है।
  4. इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं के आयात में वृद्धि हुई है।
  5. पिछले कुछ वर्षों में निर्यात की अपेक्षा आयात में वृद्धि हुई है। चीन से आयात बहुत बढ़ गया है।

Comments