Jcert Class 6 भाषा मंजरी Chapter 4 आओ लिख लें नई कहानी Solutions

By: Team, Chandan Kr Verma
अध्याय - 4 : आओ लिख लें नई कहानी
1. इस कविता में बेटी-युग से कवि का तात्पर्य है? कवि को इसकी आवश्यकता क्यों महसूस हुई?
उ. इस कविता में 'बेटी युग' से कवि का तात्पर्य इस युग में बेटी के महत्व को पहचान कर सम्मान देने से है। ताकि बेटा और बेटी के बीच भेदभाव मिट जाए और दोनों को विकास का समान अवसर मिल सके।
2. आपकी समझ से हम सब मिलकर कैसा इतिहास गढ़ेंगे?
उ. हम सब मिलकर समाज के विकास और अपनी सफलता का इतिहास गढ़ेंगे।
3. 'बेटी-युग’ को ‘सम्मान–पर्व', 'पुण्य–पर्व' तथा 'ज्ञान पर्व' क्यों कहा गया है?
उ. 'बेटी-युग' को 'सम्मान-पर्व', 'पुण्य-पर्व' तथा 'ज्ञान पर्व' इसलिए कहा गया है ताकि बेटियों के प्रति सम्मान का भाव ला पाएँ। उनकी वर्तमान स्थिति से उनको सम्मान की स्थिति तक पहुँचाना पुण्य पर्व है तथा समाज की आधी जनसंख्या को निरक्षरता से साक्षरता की ओर उन्मुख करना ज्ञान पर्व है
4. कवि ने 'सोने की चिड़िया' किसको कहा है और क्यों?
उ. सोने की चिड़िया भारत देश को कहा गया है। क्योंकि बेटियों की शिक्षा से संपूर्ण देश शिक्षित होकर विकास के सर्वोच्च शिखर तक पहुँच जाएगा, और देश को ‘सोने की चिड़िया' के नाम से पुकारेंगे।
5. ज्ञान-गंगा की पावन धारा सबके आँगन तक कैसे पहुँचेगी?
उ. ज्ञान-गंगा की पावन धारा बेटे और बेटियों की शिक्षा के माध्यम से सबके आँगन तक पहुँचेगी
6. कवि को बेटी-युग की हवा सुहानी क्यों लग रही है?
उ. कवि को बेटी युग की हवा सुहानी इसलिए लग रही है कि अब उसे बेटे और बेटियों के बीच भेद करने की मानसिकता से छुटकारा मिलता दिख रहा है। साथ ही दोनों को समान अवसर प्राप्त होने की संभावना दिख रही है, जिससे परिवार, समाज और राष्ट्र का विकास होगा।
7. नानी वाली कथा-कहानी को कवि ने पुरानी क्यों कहा है?
उ. नानी वाली कथा-कहानी को कवि ने पुरानी इसलिए कहा है क्योंकि आज के वर्तमान संदर्भ में उसकी महत्ता क्षीण होती जा रही है। अब बेटियाँ अबला न होकर सबला हो गई है।
Next
ReplyDeletewill be uploaded soon...
Deleteor come on my youtube channel: https://www.youtube.com/channel/UCmpSm3vUEFaltRzIbXZHD7w/