Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 2 गिल्लू Solutions

अध्याय - 2 : गिल्लू

1. सोनजुही को देखकर लेखिका को अनायास किसकी याद आ जाती है और क्यों?
उ. सोनजुही को देखकर लेखिका को अनायास ही गिल्लू की याद आ जाती क्योंकि वह उसी सोनजूही की सघन हरीतिमा में छिपकर बैठता था और लेखिका के निकट पहुंचते ही उसके कंधे पर कूदकर उसे चौंका देता था।

2. प्रस्तुत पाठ में लेखिका ने कौओं के बारे में जो विचार व्यक्त किए है उन्हें लिखिए।
उ. लेखिका ने कहा है कि कौआ एक ऐसा विचित्र पक्षी है जिसका आदर भी होता है और अनादर भी। पितृपक्ष के समय में लोग इसे अपना पूर्वज मानकर उसे बुला-बुलाकर बढ़िया-बढ़िया भोजन खिलाते है तो कभी अन्य दिनों में उसकी बोली सुनकर चिढ़कर उसे भगा भी देते हैं।

3. बहुत समय बीत जाने के बाद भी लेखिका गिल्लू को क्यों नहीं भूल पाती?
उ. बहुत समय बीत जाने के बाद भी लेखिका गिल्लू को इसलिए भूल पाती क्योंकि गिल्लू से जुड़ी कुछ वस्तुओं को देखकर लेखिका को झट गिल्लू का स्मरण हो आता है, साथ-ही-साथ उनका गिल्लू से गहरा लगाव भी हो चुका था।

4. लेखिका ने गिल्लू की प्रशंसा किन शब्दों में की है?
उ. लेखिका ने गिल्लू के रूप की प्रशंसा करते हुए कहती हैं कि उसकी झब्बेदार पूँछ और चंचल चमकीली आँखें सबको विस्मित कर देती थी और गुण की प्रशंसा करते हुए कहती हैं कि वह दिन भर उछलता कुदता तथा सभी गिलहरियों के झुंड का नेता बना बैठा था।

5. लेखिका ने गिल्लू के जीवन में प्रथम बसंत के आने का वर्णन किन शब्दों में किया है?
उ. लेखिका कहती है कि वसंत के आगमन पर नीम चमेली की गंध उनके कमरे में आने लगी। बाहर की गिलहरियां खिड़की की जाली के पास आकर चिक-चिक करती। गिल्लू भी यह देखकर बाहर जाने के लिए बैचेन हो उठा। लेखिका ने खिड़की की जाली निकालकर गिल्लू. को बाहर जाने दिया। बाहर जाकर गिल्लू ने मुक्ति की सांस ली।

6. सोनजूही की लता के नीचे गिल्लू को समाधि क्यों दी गई?
उ. सोनजूही की लता के नीचे गिल्लू को समाधि इसलिए दी गई क्योंकि वह लता गिल्लू को सबसे अधिक प्रिय थी।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions