Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 2 छोटा जादूगर Solutions

अध्याय - 2 : छोटा जादूगर

1. 'मनुष्यों की भीड से जाडे की संध्या भी गरम हो रही थी।
यह पंक्ति लेखक ने किस संदर्भ में लिखा है?
उ. लेखक ने यह पंक्ति कार्निवाल के मैदान में भारी संख्या में उमड़ी भीड़ को दर्शाने के लिए लिखा है। लोगों में कार्निवाल के प्रति गजब का उत्साह था। सब अपने तरीके से कार्निवाल का आनंद उठा रहे थे। जाड़े की संध्या अत्यधिक ठंडी होती है, किंतु मनुष्यों की भीड़ से ठंड दूर भाग रही थी और जाड़े की संध्या गरम हो रही थी।

2. लेखक उस तेरह-चौदह वर्ष के लड़के को आश्चर्य से क्यों देखने लगा?
उ. लेखक उस तेरह-चौदह वर्ष के लड़के को आश्चर्य से इसलिए देखने लगा क्योंकि उस लड़के ने स्वावलंबन और मातृभक्ति की भावना दिखाई थी और लेखक से उसने कहा था कि- "तमासा देखने नहीं, दिखाने निकला हूँ। कुछ पैसे ले जाऊँगा, तो माँ को पथ्य दूंगा। मुझे शरबत न पिलाकर आपने मेरा खेल देखकर मुझे कुछ दे दिया होता, तो मुझे अधिक प्रसन्नता होती।"

3. छुट्टियाँ बिताकर लेखक जब कलकत्ते से चला तो रास्ते में उसने क्या देखा?
उ. छुट्टियाँ बिताकर लेखक जब कलकत्ते से चला तो रास्ते में उसने देखा कि छोटे-जादूगर का रंगमंच सजा था। वहाँ बिल्ली रूठ रही थी। भालू मनाने चला था, ब्याह की तैयारी थी, पर यह सब होते हुए भी जादूगर की वाणी में प्रसन्नता नहीं थी। ज बवह औरों को हँसाने की चेष्टा कर रहा था, तब जैसे स्वयं काँप जाता था। मानों उसके रोएँ रो रहे थे। लेखक के पूछने पर कि आज खेल जमा क्यों नहीं? उसने कहा कि माँ ने कहा है कि आज तुरंत चले आना। मेरी घड़ी समीप है।

4. कहानी में लेखक ने छोटा जादूगर के लिए क्या-क्या किया?
उ. कहानी में लेखक ने छोटा जादूगर को शरबत पीने वालों को देखते हुए पाया था। लेखक के मन में छोटे जादूगर के प्रति जो संवेदना थी उसे उसने कहानी के अंत तक निभाया। सर्वप्रथम उसने छोटा जादूगर को कार्निवाल का आनंद मित्रवत उठाने में मदद की। उसे शरबत पि लाया। बातों-बातों में घर परिवार की जानकारी ले ली। निशानेबाजी में हिस्सा लेने में मदद किया, जिसके कारण छोटे जादूगर के पास तमासा दिखाने हेतु सामग्रियों की व्यवस्था हो सकी।

5. आप कैसे कह सकते हैं कि छोटा जादूगर देशभक्त और मातृभक्त था?
उ. छोटा जादूगर एक तेरह-चौदह वर्ष का स्वाभिमानी, देशभक्त और मातृभक्त लड़का था। उसके पिता देश के लिए जेल में थे। वह भी देश के लिए पिता की तरह ही जेल जाना चाहता था किंतु घर में उसकी माँ बीमार थी। अपनी माँ की बीमारी की वजह से वह जेल नहीं गया और माँ के लिए मेहनत करके कुछ कमाना चाहता है ताकि अपनी माँ की देखभाल भी कर ले और अपने पैरों पर खड़ा भी हो जाए।

6. छोटा जादूगर के चरित्र की विशेषताओं को लिखिए।
उ. छोटा जादूगर के चरित्र की निम्नांकित विशेषताएँ हैं

  • स्वावलम्बी- वह स्वयं तमाशा दिखाने के लिए उत्सुक रहता है ताकि कुछ पैसे कमा सके।
  • मातृभक्त- बीमार माता की सेवा के लिए कठिन परिश्रम करता है।
  • देशभक्त– उसके पिता देश के लिए जेल में हैं। इस बात का तो उसे गर्व है ही, वह स्वयं भी देश के लिए जेल जाने के लिए उत्सुक था।
  • साहसी- स्वयं का व्यवसाय अपनाकर वह दुनिया के समक्ष साहस का उदाहरण पेश करता है।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions