Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 6 अशोक का शस्त्र त्याग Solutions

अध्याय - 6 : अशोक का शस्त्र त्याग

1. सम्राट अशोक क्यों चिंतित थे?
उ. सम्राट अशोक इसलिए चिंतित थे कि चार वर्षों के युद्ध के उपरांत भी कलिंग जीता नहीं जा सका था। दोनों ओर के लाखों आदमी के मारे जाने और लाखों के घायल होने पर भी वे कलिंग पर जीत हासिल करने में असफल थे।

2. पद्मा अपनी सेना को युद्ध भूमि में क्या प्रण करने को कहती है?
उ. कलिंग महाराज की कन्या पद्मा अपनी सेना से प्रण करने को कहती है कि जननी जन्मभूमि को पराधीन होते देखने के पहले तुम सदा के लिए अपनी आँखें बंद कर लोगी।

3. पदमा की युद्ध करने की चुनौती को स्वीकार न करना अशोक की किस विशेषता को प्रकट करता है?
उ. पद्मा की युद्ध करने की चुनौती को स्वीकार न करना अशोक का स्त्रियों के प्रति सम्मान की भावना और चरित्र की दृढ़ता को प्रकट करता है। 

4. पदमा ने अशोक को क्यों जीवित छोड़ दिया?
उ. पदमा ने अशोक को जीवित छोड़ दिया क्योंकि सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तित हो चुका था, उन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए कभी हथियार न उठाने और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा कर चुके थे।

5. पदमा और अशोक के बीच हुए संवादों के परिणामस्वरूप अशोक के विचारों में क्या परिवर्तन आया?
उ. कलिंग की राजकुमारी पदमा और सम्राट अशोक के बीच हुए संवादों के परिणामस्वरूप अशोक के विचार में अभूतपूर्ण परिवर्तन आया। उसका हृदय द्रवित हो गया। सम्राट अशोक ने अब हिंसा का विचार त्याग दिया, कभी हथियार न उठाने की प्रतिज्ञा ली और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए प्रजा की भलाई, सब पाणियों को सुख और शांति पहुँचाने और सब धर्मों को समान दृष्टि से देखने की शपथ लेते हुए बौद्ध धर्म को अपना लिया।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions