Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 11 झारखंड के दो सपूत Solutions

अध्याय - 11 : झारखंड के दो सपूत

1. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के किन-किन महापुरुषों का नाम आता है?
उ. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में झारखण्ड के अनेक महापुरुषों ने भाग लिया था, जिनमें प्रमुख तिलका मॉझी, सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा, तेलंगा, खड़िया, विश्वनाथ शाहदेव, गणपत राय, शेख भिखारी, वीर बुधू भगत, जतरा टाना भगत, वीर सलामत अली, अमानत अली, शेख हारो आदि हैं।

2. भारतीय संविधान सभा में झारखंड क्षेत्र से किन्हें निर्वाचित सदस्य के रूप चुना गया?
उ.  जयपाल सिंह मुंडा तथा बाबू रामनारायण सिंह |

3. 'मराग गोमके' किन्हें कहा गया है? उन्हें ऐसा क्यों पुकारा जाता है?
उ. मरांग गोमके' जयपाल सिंह मुंडा को कहा गया है। उन्होंने आदिवासियों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया इसी कारण आदिवासी समुदाय के लोगों ने उन्हें 'मरांग गोमके के नाम से पुकारा, जिसका अर्थ होता है महान पुरुष।

4. बाबू रामनारायण सिंह की शिक्षा दीक्षा में क्या बाधा थी?
उ. पिता की दयनीय आर्थिक स्थिति बाबू रामनारायण सिंह की शिक्षा में मुख्य बाधा थी।

5. जयपाल सिंह मुंडा ने आई० सी० एस० का प्रशिक्षण किस कारण छोड़ा?
उ. जयपाल सिंह मुंडा ने आई० सी० एम० का प्रशिक्षण भारतीय हॉकी टीम के कप्तान के रूप खेलने और भारत को ओलम्पिक स्वर्ण पदक दिलाने के महान कर्त्तव्य के कारण छोड़ा।

6. बाबू रामनारायण सिंह से प्रभावित होकर समाज सेवा में आए ?
उ.बाबू रामनारायण उडॉ राजेन्द्र प्रसाद से प्रभावित होकर समाज सेवा में आए।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions