Jcert Class 8 आधुनिक भारत Chapter 2: व्यापार से साम्राज्य तक Solutions

अध्याय - 2 : व्यापार से साम्राज्य तक

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना महारानी ............ के समय में हुई थी।
उ. एलिजाबेथ प्रथम

(ख) जेम्स प्रथम का राजदूत बनकर कैप्टन हॉकिंस ... ....... के दरबार में आया।
उ. जहाँगीर

(ग) अंग्रजों ने अपनी पहली व्यापारिक कोठी ............. स्थान पर स्थापित की थी।
उ. सूरत

(घ) .............. ने फोर्ट विलियम की किलेबंदी को नष्ट करने का आदेश दिया।
उ. सिराजुद्दौला

(ङ) मीर जाफर ने प्लासी युद्ध में ................... का साथ दिया।
उ. अंग्रेजों

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(क) अंग्रेजों को बंगाल में सीमित क्षेत्र में व्यापार करने की इजाजत किसने दी?
उ. शाहजहाँ ने अंग्रेजों को बंगाल में सीमित क्षेत्र में व्यापार करने की इजाजत दी।

(ख) प्लासी के युद्ध का क्या कारण था?
उ. प्लासी के युद्ध का मुख्य कारण सिराजुद्दौला के विरुद्ध अंग्रेजों का षड्यन्त्र था। अंग्रेजों ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को सत्ता से हटाने के लिए षड्यन्त्र रचा, क्योंकि अंग्रेज नवाब को अपने हाथों की कठपुतली बनाना चाहते थे। इसके लिए अंग्रेजों ने नवाब के सेनापति मीर जाफर को बंगाल का नवाब बनाने का लालच देकर अपनी ओर मिला लिया।

(ग) अंग्रेज टीपू सुल्तान से क्यों भयभीत थे?
उ. टीपू सुल्तान के नेतृत्व में मैसूर एक शक्तिशाली राज्य बन चुका था। टीपू ने कंपनी के व्यापारिक हितों पर आघात किया। उसने अपने रियासत के बंदरगाहों से चंदन, काली मिर्च, इलायची के निर्यात पर रोक लगा दी। साथ ही टीपू ने फांसीसियों की मदद से अपनी सेना का आधुनिकीकरण भी किया। टीपू सुल्तान की बढ़ती शक्ति को देखकर अंग्रेज टीपू सुल्तान से भयभीत थे।

(घ) झारखंड, कंपनी सरकार के संपर्क में कैसे आया?
उ. झारखंड में अंग्रेजों का प्रवेश सिंहभूम जिले की ओर से हुआ था। 1765 ई. में बिहार, बंगाल ओर उड़ीसा की दीवानी जब ईस्ट इंडिया कंपनी को प्राप्त हुई थी, तब झारखंड अंग्रेजों के अधीन आ गया क्योंकि झारखंड उस समय बिहार का एक अंग था।

(ङ) नवाब द्वारा अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद स्थानांतरित करने का क्या उद्देश्य था?
उ. औरंगजेब द्वारा मुर्शिद कुली खां को बंगाल का दीवान नियुक्त किया गया था। नवाब मुर्शिद कुली खां ने 1717-1727 ई. में बंगाल की राजधानी ढाका से मुर्शिदाबाद स्थानांतरित कर दिया। उसने अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा राजस्व वसूली को रोककर अपने राज्य के हितों की रक्षा का प्रयास किया था।

Comments

Popular Posts

Jcert Class 8 Daffodil Chapter 1a: The Naive Friends Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 3 मित्रता Solutions

Jcert Class 8 भाषा मंजरी Chapter 8 अमरूद का पेड Solutions