Jcert Class 6 हमारा गौरव Chapter 4: आरंभिक नगर Solutions
अध्याय - 4 : आरंभिक नगर
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) हड़प्पा नगर ............. में अवस्थित है।
उ. पंजाब के मॉन्टगोमरी जिले
(ख) हड़प्पा नगर की इमारतें . .................. ईंटों से बनी थी।
उ. पक्की
(ग) कालीबंगा ................. राज्य में अवस्थित है।
उ. राजस्थान
(घ) वृहत सनानागार ................. में मिला है।
उ. मोहनजोदड़ो
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए।
(क) हड़प्पा काल में उपजाई जाने वाली फसलों की सूची बनाइए ।
उ. हड़प्पा काल में उपजाई जाने वाली फसलें- धान, गेंहूँ, मटर, चना, तिल, सरसों आदि थे।
(ख) हड़प्पा सभ्यता की नगरीय व्यवस्था का वर्णन कीजिए।
उ. इतिहासकारों के अनुसार हड़प्पा नगर दो भागों में बँटा हुआ था। प्रायः पश्चिमी भाग छोटा एवं ऊँचाई पर बना हुआ था। संभवतः इसमें शासक वर्ग रहा करते थे। इसे नगर दुर्ग कहा गया। पूर्वी हिस्सा बड़ा एवं निचले इलाके में था। इस इलाके में सामान्य लोगों के रहने के कारण इसे निचला नगर कहा गया।
(ग) अन्नागार का निर्माण क्यों किया गया था?
उ. अन्नागार का निर्माण संभवतः जनता से कर के रूप में वसूल किये गये अनाज को रखने के लिए किया गया था।
(घ) मेसोपोटामिया में सिंधु सभ्यता की कौन-सी चीजें प्राप्त हुई है?
उ. मेसोपोटामिया में सिंधु सभ्यता की कुछ वस्तुएँ खानेदार मनके, सेलखड़ी की बटन, ताँबे का श्रृंगारदान आदि प्राप्त हुए हैं।
3. हड़प्पा नगर के लोगों ने महान स्नानागार का निर्माण क्यों किया था?
उ. मोहनजोदड़ो का महान स्नानोगार सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। यह संभवतः धर्मानुष्ठान संबंधी स्नान के लिए बना था, जिसका उपयोग सभी लोग करते थे। इस स्नानागार के चारों ओर बरामदे एवं इनके पीछे अनेक छोटे-छोटे कमरे निर्मित किए गए थे।
4. हड़प्पा सभ्यता में शिल्पकारी कला अनूठी थी। कैसे?
उ. हड़प्पा संस्कृति की खुदाई से कई चीजें प्राप्त हुई हैं। अधिकतर चीजें पत्थर, शंख, ताँबे, काँसे, सोने और चाँदी जैसी धातुओं से बनाई गई थी। ताँबे और काँसे से औजार, हथियार, गहने और बर्तन बनाये जाते थे। गहने और बर्तन सोने-चाँदी तथा अन्य बहुमूल्य वस्तुओं से भी बनाये जाते थे। जिस पर सुन्दर नक्कासी की जाती थी। मनके, बाट और फलक को बड़े सुन्दर ढंग से बनाया जाता था। यह कहा जा सकता है कि स्वर्णकार और कारीगर काफी पारंगत थे।
5. खंडहरों का संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उ. प्राचीन सभ्यताओं के अवशेष खंडहरों में भी होते हैं। ये अतीत की कहानी को बताने का एक माध्यम होते हैं। इसलिए आज ये हमारी धरोहर हैं। आज से हजारों वर्ष पूर्व की सभ्यताओं के अवशेष हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो इत्यादि स्थलों पर खुदाई से खंडहरों के रूप में ही प्राप्त हुए हैं। इसलिए खंडहरों का संरक्षण आवश्यक है।
Comments
Post a Comment