Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 16 तुम कल्पना करो Solutions
पाठ 16 : तुम कल्पना करो
1. कविता में 'नवीन कल्पना करो' से क्या तात्पर्य है?
उ. कविता में कवि नये निर्माण की कल्पना की बात करता है। वह देशवासियों को कहता है कि हम भारत के अतीत को भूले नहीं, किन्तु भारत के भविष्य के लिए नयी-नयी कल्पना करते रहे। तभी हमारा देश महान बनेगा।
2. इस कविता में क्या-क्या करने को कहा गया है?
उ. राष्ट्र निर्माण हेतु नई कल्पना करने को, गुलामी की बेड़ी तोड़ने का उपाय सोचने को, दासता से मुक्ति हेतु उपाय सोचने को ये सब बातें सोचने एवं कल्पना करने के लिए कवि इस कविता के माध्यम से देशवासियों को प्रोत्साहित करता है।
3. कविता में ऐसा क्यों कहा गया है कि समाज की तमाम नीतियों और मनुष्य की अतीत रीतियाँ घिस गई हैं?
उ. हम सदा अपने अतीत पर घमंड करते रहे हैं। परन्तु कवि का मानना है कि पुरातन बातें अब घिस गई हैं। नया भारत गुलाम है। इसलिए अपने को सबल राष्ट्र के रूप में साबित करने के लिए उन पुरानी बातों, नीतियों एवं अतीत को भूलाकर हमें नई कल्पना करनी चाहिए।
4. "जंजीर टूटती कभी न अश्रुधार से, दुख-दर्द भागते नहीं दुलार से" भाव स्पष्ट कीजिए।
उ. कवि के कहने का भाव यह है कि गुलामी की जंजीर रोने से नहीं टूटती है। दुःख-दर्द दुलार करने से नहीं ठीक होते हैं। इनके लिए प्रयास करना पड़ता है, कल्पना करनी पड़ती है। कठोर निर्णय लेकर सामूहिक रूप से प्रयास कर ही जंजीर की बेड़ी और दुःख को समाप्त किया जा सकता है।
5. कविता में कवि ने क्या संदेश दिया है?
उ. कविता में कवि ने देशवासियों को तमाम कुरीतियों और अतीत की घिसी-पीटी रीतियों को त्यागने को कहा है। इसके उपरांत ही हम सपनों के नये भारत का निर्माण कर सकते हैं। देश की समृद्धि के लिए आज नवीन कल्पना, किशोर कामना और स्वतंत्र योजना की आवश्यकता है।
6. कविता में 'किशोर कामना' की बात क्यों की गई है?
उ. किशोर मन कामना करता है। किशोर मन में किसी बात के लिए इच्छा बलवती होती है तो उसके लिए मचल जाता है। वह यह नहीं समझ पाता कि इसमें क्या-क्या दिक्कतें आएंगी। इसी तरह मन को करने के क्रम में कहना चाहता है कि किशोर की तरह मन में आजादी की कामना जागृत करनी चाहिए, तभी आजादी संभव है।
1. चितौड़ के प्रताप की क्या कहानी है?
उ. महाराणा प्रताप चितौड़ के राजा थे। उन्होंने जीते जी मुगलों (अकबर) की अधीनता स्वीकार नहीं की। घास की रोटी खाकर एवं वन-वन भटककर भी उन्होंने मुगलों से लोहा लिया। वे आज इतिहास में अमर हैं।
2. कवि ने लिखा है कि 'तुम योजना करो स्वतंत्र योजना करो' — आप किन कार्यों के लिए योजना बनाते हैं?
उ. हम अपने लक्ष्य एवं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु योजना बनाते हैं। यह योजना स्वतंत्र रूप से हम बनाते हैं। इससे हमें लक्ष्य की प्राप्ति में आसानी होती है।
3. 'है दे रही चुनौतियाँ तुम्हें कुरीतियाँ' — कवि ने कहा है। आज हमारे समक्ष कौन-कौन सी कुरीतियाँ चुनौती बनी हुई हैं? स्पष्ट करें।
उ. हम भारतवासी समुद्र पार जाने में अछूत बन जाते हैं, अंग्रेजी पढ़ना अछूत मानते हैं। इस तरह की कुरीतियों को हम पाले बैठे हैं। इससे विश्वपटल पर हम अजानी बने रहते हैं। ऐसी ही कुरीतियों को कवि हटाना चाहता है।
4. राष्ट्र की स्वतंत्रता को बनाए रखने में नवयुवकों की भूमिका हो सकती है?
उ. राष्ट्र की स्वतंत्रता को बनाए रखने में नवयुवकों की महती भूमिका है। तमाम कुरीतियों और अतीत की घिसी-पिटी रीतियों को त्यागकर राष्ट्र निर्माण की ओर हम नवयुवक सदैव अग्रसर रहें तभी देश की स्वतंत्रता अक्षुण्ण रह सकती है।
Part 16 Tum Kalpana karo question answer
ReplyDelete