Jcert Class 6 हमारा गौरव Chapter 6: प्राचीन राजव्यवस्था Solutions
अध्याय – 6: प्राचीन राजव्यवस्था 1. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही और कौन सा कथन गलत है (क) महाजनपद तीन प्रकार के होते थे। उ. गलत (ख) उत्तर वैदिक काल में पशुपालन का महत्व कम हो गया था। उ. सही (ग) चार आश्रमों का विवरण सर्वप्रथम "जाबालोपनिषद्'' में मिलता है। उ. सही (घ) उत्तर भारत 14 बड़े महाजनपदों में विभाजित था। उ. गलत 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए। (क) राजा अश्वमेध यज्ञ क्यों आयोजित करता था? उ. अश्वमेध यज्ञ को राजा अपनी साम्राज्य सीमा के विस्तार के लिए आयोजित करता था। यज्ञ आयाजन के पूर्व वह अपने लोगों की देख-रेख में एक घोड़ा को स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ देता था। घोड़ा जिन-जिन क्षेत्रों से गुजरता था, उन सारे क्षेत्रों पर उस राजा का अधिकार मान लिया जाता था। घोड़ा के रोकने वाले राजा को अश्वमेध यज्ञ कराने वाले राजा से युद्ध करना पड़ता था। (ख) कुरू जनपद में कितने जन शामिल थे? उनके नाम लिखिए। उ. कुरू जनपद में दो जन शामिल थे – पुरु एवं भरत। (ग) महाजनपद काल में राजा किन लोगों से कर वसूल क...