Jcert Class 7 भाषा मंजरी Chapter 11 एक पाती बच्चों के नाम Solutions
पाठ - 11 : एक पाती बच्चों के नाम 1. चाचा नेहरू ने यह पत्र कब और किसे लिखा है? उ. चाचा नेहरू ने यह पत्र नवम्बर 1958 ई. में बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा है। 2. बच्चों से मिलकर चाचा नेहरू क्या-क्या बातें करना चाहते थे? उ. बच्चों से मिलकर चाचा नेहरू इस सुन्दर संसार की बातें करना चाहते हैं, जिसमें फूलों, पेड़-पौधों, चिड़ियों, जानवरों, आसमान के तारों, पर्वत–पहाड़ों, झरनों, हिमनदों और उन सब आश्चर्यजनक चीजों की बातें हों, जिन्होंने हमें चारों ओर से घेर रखा है। 3. इस पत्र के माध्यम से चाचा नेहरू ने बच्चों को क्या-क्या करने को कहा है? उ. इस पत्र के माध्यम से चाचा नेहरू ने बच्चों को प्रकृति के सौंदर्य का आनन्द लेने एवं अपने अंदर मित्रता का भाव हमेशा बनाए रखने की सलाह दी है ताकि बच्चे इस संसार और अपने देश को महसूस कर सकें। 4. बताइए इस पत्र की कौन-सी बात आपको सबसे अच्छी लगी? उ. इस पत्र की सबसे अच्छी बात मुझे मित्रतापूर्ण ढंग से मिलकर मित्र बनाने की लगी। 5. दुनिया के बच्चों के बारे में नेहरू जी के विचार को लिखिए । उ. दुनिया के बच्चों के बारे में नेहरू जी ने यह स्पष्...