Jcert Class 7 हमारी विरासत Chapter 6: शहर, व्यापार और शिल्प Solutions
अध्याय – 6 : शहर, व्यापार और शिल्प 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (क) .................... विजयनगर की राजधानी थी। उ. हम्पी (ख) राजराजेश्वर मंदिर का वास्तुकार ...................... था। उ. कुंजरमल्लन राजराज पेरूथच्चन (ग) .................. गुजरात का प्रमुख बंदरगाह था। उ. सूरत (घ) अजमेर में ................... का मजार है। उ. सुप्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन (ङ) भारत एवं चीन के साथ व्यापार .................. मार्ग के द्वारा होता था। उ. रेशम 2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही और कौन सा कथन गलत है : (क) तंजावूर मुगलों की राजधानी था। उ. गलत (ख) कृष्णदेव राय हम्पी का शासक था। उ. सही (ग) मुगल शासक अकबर ने गोलकुंडा पर अधिकार जमा लिया। उ. गलत (घ) आंध्र तट का सबसे महत्वपूर्ण पतन सूरत है। उ. गलत 4. हम्पी क्यों प्रसिद्ध था? उ. हम्पी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों के द्वारा विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई. में की गई थी। कृष्णदेव राय क...